February 19, 2026
Trending

मौसम ने लिया करवट, तेज आंधी के बाद जबरदस्त बारिश, किसानों की फसलें हुईं चौपट

  • May 21, 2025
  • 0

Last Updated:May 21, 2025, 21:13 IST अंबाला में तेज आंधी के बाद बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली. हालांकि, बारिश और ओलावृष्टि

मौसम ने लिया करवट, तेज आंधी के बाद जबरदस्त बारिश, किसानों की फसलें हुईं चौपट

Last Updated:

अंबाला में तेज आंधी के बाद बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली. हालांकि, बारिश और ओलावृष्टि से सूरजमुखी और सब्जियों की फसलें प्रभावित हुईं. पेड़ गिरने से सड़क भी बंद हुई. किसानों और…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
अंबाला

अंबाला में बादलों की गरज के साथ शुरू हुई बारिश, कई जगह पर गिरे पेड़.

हाइलाइट्स

  • अंबाला में तेज आंधी के बाद बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश हुई.
  • बारिश होने से लोगों को गर्मियों से राहत मिली.
  • हालांकि, बारिश और ओलावृष्टि से सूरजमुखी और सब्जियों की फसलें प्रभावित हुईं.

अंबाला: अंबाला जिले में अचानक मौसम ने बदला रुख लिया है. दोपहर को जहां पारा 42 डिग्री तक पहुंचा था और गर्मी से लोग बेहाल थे, वहीं शाम को तेज आंधी के साथ बिजली चमकी और मूसलाधार बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया. इस बारिश के साथ कई जगह ओलावृष्टि भी हुई, जिससे किसानों के लिए मुश्किलें बढ़ गईं हैं.

पेड़ गिरने से सड़क हुई बंद
साहा खंड के तेपला गांव के नजदीक तेज आंधी के कारण एक बड़ा सफ़ेदे का पेड़ गिर गया, जिससे सड़क का एक हिस्सा बंद हो गया. यह घटना स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी.

गर्मी से मिली राहत
स्थानीय लोगों ने लोकल18 को बताया कि बारिश के बाद पारा लगभग 35 डिग्री तक पहुंच गया है. कुछ दिनों के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है. रवि ने लोकल18 को बताया कि दोपहर के समय इतनी गर्मी थी कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, लेकिन शाम को तेज आंधी के साथ बारिश ने लोगों को राहत दी.

किसानों की फसलों को नुकसान
किसान राहुल ने बताया कि अचानक हुई बारिश से सूरजमुखी की फसल को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है. साथ ही, ओलावृष्टि से कई सब्जियों के पौधों को भी नुकसान हुआ है. किसान अपनी फसलों की हालत को लेकर चिंतित हैं.

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
मनीषा ने कहा कि कई दिनों से तेज गर्मी की वजह से बाहर निकलना मुश्किल था, लेकिन अब बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश ने ठंडक पहुंचाई है. वे उम्मीद करती हैं कि बारिश से रात के समय गर्मी में आराम मिलेगा.

इस बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों की फसलों पर इसका विपरीत असर पड़ा है, जो आने वाले दिनों में कृषि उत्पादन पर असर डाल सकता है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeharyana

मौसम ने लिया करवट, तेज आंधी के बाद जबरदस्त बारिश, किसानों की फसलें हुईं चौपट

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar