MI vs DC Live: प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी मुंबई, थोड़ी देर में टॉस
May 21, 2025
0
नई दिल्ली. आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Delhi capitals vs Mumbai Indians) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए
नई दिल्ली. आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Delhi capitals vs Mumbai Indians) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. अगर आज के मैच में मुंबई इंडिंयंस की टीम जीतती है तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. लेकिन अगर दिल्ली की टीम आज जीतेगी तो वह प्लेऑफ के करीब तो आ जाएगी. लेकिन दोनों टीमों का भविष्य बचे हुए मैच पर निर्भर करेगा.
दोनों टीमों का अगला मैच पंजाब के खिलाफ है. अगर आज दिल्ली जीतती है तो उन्हें यह उम्मीद करनी होगी कि पंजाब और मुंबई में होने में होने वाले मुकाबले में मुंबई की टीम हार जाए. साथ ही उन्हें भी पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे. क्योंकि अगर मुंबई की टीम जीतेगी तो उनके 16 अंक हो जाएंगे. दिल्ली के अभी 13 अंक हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और कर्ण शर्मा