February 19, 2026
Trending

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, गुजरात के किले में LSG कैसे लगाएंगा सेंध

  • May 21, 2025
  • 0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर है. पहले ही प्लेऑफ में क्वालीफाई हो चुकी गुजरात टाइटंस का मकसद

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, गुजरात के किले में LSG कैसे लगाएंगा सेंध

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर है. पहले ही प्लेऑफ में क्वालीफाई हो चुकी गुजरात टाइटंस का मकसद टॉप-2 पोजिशन में जगह बनानी होगी तो लखनऊ का इरादा अपनी इज्जत बचाना है.

Yashoraj IT Solutions

दोनों टीम में कांटे की टक्कर
गुजरात ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी धमाल मचाया है. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद लखनऊ की प्लेऑफ की रही सही उम्मीदें भी ध्वस्त हो चुकी है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव और चोटों से जूझती रही.

एक नहीं दो-दो IPL टीम BCCI से खफा, KKR के बाद DC ने उठाई आवाज, दोनों की अलग परेशानी

कैसी है पिच रिपोर्ट
इस मैदान पर आईपीएल के 42 मुकाबले खेले जा चुके हैं. 19 बार पहली बैटिंग करने वाली टीम जीती है. 21 बार दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीम ने बाजी मारी है. एक बार मैच बेनतीजा रहा है. पहली पारी का एवरेज स्कोर 175 रन है. सर्वोच्च स्कोर 243 तो 205 रन सफलता पूर्वक चेज हुआ है.

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिद्धू, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, आर साई किशोर, जयंत यादव, करीम जनत, बी साई सुदर्शन, दासुन शनाका, शाहरुख खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गेराल्ड कोएट्जी, गुरनूर सिंह बरार, इशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया और राशिद खान

इसे कहते हैं संस्कार… खुद से 29 साल बड़े धोनी को देखते ही वैभव सूर्यवंशी ने छूए पैर फिर माही ने जो किया वो कमाल था

लखनऊ सुपरजाइंट्स का स्क्वॉड: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शारदुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, शमरा जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar