ULET 2025 : क्या आपका मन तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में एडमिशन लेने का है? हां, तो आपके लिए अच्छी खबर है. राजस्थान यूनिवर्सिटी (University of Rajasthan) की ओर से एलएलबी में एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट (ULET) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://admission.uniraj.edu.in/ पर जाकर करना है.
राजस्थान यूनिवर्सिटी की एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मई से शुरू हो गई है. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 जून 2025 है. एलएलबी प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई को होगी और रिजल्ट 15 जुलाई को जारी होगा.
ULET 2025 : राजस्थान यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल
- प्रवेश परीक्षा के लिए आवेद-20 मई से 20 जून तक
- करेक्शन विंडो- 21 जून से 23 जून तक
- डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी सबमिट करने की तिथि- 23 जून से 27 जून तक
- ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी होगा- 1 जुलाई को
- एलएलबी प्रवेश परीक्षा और आंसर-की तिथि- 4 जुलाई
- ऑब्जेक्शन विंडो खुली रहेगी-7 और 8 जुलाई को
- फाइनल आंसर-की जारी होगी-11 जुलाई को
- एलएलबी प्रवेश परीक्षा रिजल्ट-15 जुलाई को
- काउंसलिंग शुरू होगी- जुलाई के अंतिम सप्ताह में
ULET 2025 : राजस्थान यूनिवर्सिटी एलएलबी प्रवेश परीक्षा अप्लीकेश फीस
राजस्थान यूनिवर्सिटी एलएलबी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए अप्लीकेशन फीस जनरल/EWS/ओबीसी/एमबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 1400 रुपये है. जबकि, एससी/एसटी/दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस 1200 रुपये है.
ULET 2025 : एलएलबी में एडमिशन के लिए योग्यता
न्यूनतम 45% (SC/ST/PH के लिए 40%) अंकों से ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. राजस्थान से बाहर के स्टूडेंट्स के ग्रेजुएशन में 60%मार्क्स होने चाहिए. जबकि उम्र सीमा और इसमें रिजर्वेशन BCI और राजस्थान यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार.
ULET 2025 : राजस्थान यूनिवर्सिटी में एलएलबी की सीटें
तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स के लिए लिए 600+60 सीटें (EWS)
यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में 300+30 सीटें (EWS)
यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज सेंटर में 300+30 सीटें (EWS)
राजस्थान यूनिवर्सिटी में एलएलबी की फीस
राजस्थान यूनिवर्सिटी में तीन वर्षीय एलएलबी (LLB) कोर्स की कुल फीस लगभग ₹26,125 है। यह फीस यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज (ULC) और यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज सेंटर-II (ULC-II) दोनों के लिए समान है।
राजस्थान यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा ULET 2025 नोटिफिकेशन
ये भी पढ़ें
Jamia Millia Admission : जामिया ने एडमिशन को लेकर लगा दी ये बड़ी शर्त, हर मां-बाप ये जान लें
JEE Advanced 2025: इस कॉलेज से कर लिया बीटेक तो समझो ISRO में नौकरी पक्की, जानें JEE Advanced कटऑफ रैंक