OnePlus Ace 5 Racing Edition, Ace 5 Ultra Edition और Buds 4 होंगे 27 मई को लॉन्च, जानें सबकुछ
- May 20, 2025
- 0
OnePlus ने पुष्टि की है कि 27 मई को चीनी बाजार में Ace 5 सीरीज में OnePlus Ace 5 Racing Edition और Ace 5 Ultra Edition को लॉन्च
OnePlus ने पुष्टि की है कि 27 मई को चीनी बाजार में Ace 5 सीरीज में OnePlus Ace 5 Racing Edition और Ace 5 Ultra Edition को लॉन्च
OnePlus ने आज पुष्टि की है कि OnePlus Ace 5 Ultra Edition गेमिंग के लिए पहला फुल लिंक चिप लेवल हार्डवेयर सॉल्यूशन होगा। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ और फेंगची गेमिंग कोर से लैस होगा जो 0 फ्रेम ड्रॉप प्रदान करता है। लिंग्सी टच चिप 0 डिस्कनेक्शन प्रदान करती है और गेमिंग वाई-फाई चिप G1 0 डिस्कनेक्शन प्रदान करती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Ace 5 Ultra Edition फैंटम ब्लैक, ब्रीज ब्लू और टाइटेनियम गोल्ड कलर्स में आएगा। इसमें 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा।
OnePlus Ace 5 Racing Edition रॉक ब्लैक, व्हाइट और वाइल्डरनेस ग्रीन कलर्स में आएगा। यह फोन 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन प्रदान करेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.77 इंच की 1.5K+120Hz LTPS डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोटो से खुलासा हुआ है कि दोनों फोन प्लास्टिक फ्रेम डिजाइन से लैस होंगे।
OnePlus ने पुष्टि की है कि कंपनी इवेंट में OnePlus Buds 4 TWS ईयरबड्स भी लॉन्च करेगी। कंपनी का कहना है नॉयज रिडक्शन, अपीरियंस, साउंड क्वालिटी और सबकुछ फ्लैगशिप है। इसमें फ्रॉस्टेड मेटल लुक, ड्यूल DAC होगा, जिसे OnePlus Buds Pro 3 में पेश किया गया था। यह स्पेस ग्रे और पाइन शैडो ग्रीन जैसे कलर्स में आएगा। जल्द ही आगामी फोन के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है।
