विराट-रोहित के बिना खेलेगा भारत, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
- May 20, 2025
- 0
नई दिल्ली. भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है. टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के इस फॉर्मेट से संन्यास
नई दिल्ली. भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है. टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के इस फॉर्मेट से संन्यास
नई दिल्ली. भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है. टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के इस फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद टीम सलेक्शन पर सबकी नजर है. चयनकर्ता इस मुश्किल दौरे के लिए किसे टीम की कप्तानी देंगे और किन खिलाड़ियों को इंग्लैंड जाने का मौका मिलेगा सबको इसका इंतजार है. भारत का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होगा और 4 अगस्त तक चलने वाला है. इंग्लैंड के खिलाफ भारत को इस दौरे पर 5 टेस्ट मैच खेलना है.
रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से अचानक संन्यास लेने के बाद चयनकर्ताओं को मजबूत टीम का चयन करना है. जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल का नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा चर्चा में है. चयनकर्ता तेज अनुभवी तेज गेंदबाज को टेस्ट टीम की कमान देंगे या फिर बल्लेबाज गिल को कप्तान बनाया जाएगा ये जल्दी साफ हो जाएगा. ज्यादातर लोग मान रहे हैं कि चोट की समस्या से लगातार जूझने वाले बुमराह पर शायद चयनकर्ता ये जिम्मेदारी नहीं देना चाहेंगे. बात तो ये भी है कि शायद इस गेंदबाज को इंग्लैंड दौरे पर सारे मुकाबले खेलने का मौका भी ना मिले. वर्क लोड मैनेजमेंट के तहत बुमराह को कुछ मुकाबले में आराम दिया जा सकता है.
लगातार दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलने वाला भारत इस बार जगह बनाने से चूक गया. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच इस बार का फाइनल खेला जाना है. WTC फाइनल 11 जून से इंग्लैंड के एतिहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड में इसे खेला जाना है. इसके कुछ दिन बाद ही भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है. पिछली बार इंग्लैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज में भारत ने 2-2 से बराबर की थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला कोविड-19 महामारी की वजह से रद्द किए जाने के बाद फिर से खेला गया था जहां इंग्लैंड ने सात विकेट से जीत दर्ज कर भारत से सीरीज जीतने का मौका छीना था.
पहला टेस्ट: 20-24 जून, हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, एजबेस्टन, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, द ओवल, लंदन
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल,. केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा.
इंग्लैंड दौरे के लिए किन खिलाड़ी की दावेदार:
अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, तनुष कोटियन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आकाश दीप, अंशुल कम्बोज, अर्शदीप सिंह, नवदीप सैनी, खलील अहमद.
