February 20, 2026
Info Tech

Google I/O 2025 Live Streaming: Google के सबसे बड़े टेक इवेंट को यहां देखें लाइव, जानें क्या होगा खास?

  • May 20, 2025
  • 0

Google I/O 2025 का काउंटडाउन अब खत्म हो चुका है। इवेंट आज से शुरू हो रहा है। यह सालाना डेवलपर इवेंट 20 और 21 मई को अमेरिका के

Google I/O 2025 Live Streaming: Google के सबसे बड़े टेक इवेंट को यहां देखें लाइव, जानें क्या होगा खास?
Google I/O 2025 का काउंटडाउन अब खत्म हो चुका है। इवेंट आज से शुरू हो रहा है। यह सालाना डेवलपर इवेंट 20 और 21 मई को अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित Shoreline Amphitheatre में आयोजित किया जा रहा है। भारत में इसका लाइव स्ट्रीम आज रात 10:30 बजे से शुरू होगा। हर साल की तरह इस बार भी इवेंट में Android, AI, Wearables और Developer टूल्स से जुड़ी कई बड़ी अनाउंसमेंट्स की उम्मीद है। कंपनी पहले ही कुछ अपडेट्स को टीज कर चुकी है, जिससे यह साफ है कि Google इस बार AI इंटीग्रेशन पर काफी फोकस कर रहा है।

Yashoraj IT Solutions

इस बार I/O सिर्फ डेवलपर्स या टेक एक्सपर्ट्स के लिए नहीं, बल्कि आम यूजर्स के लिए भी अहम रहने वाला है। खासकर Android यूजर्स, AI फीचर्स में दिलचस्पी रखने वालों और Google के प्रोडक्ट इकोसिस्टम को फॉलो करने वालों को इस इवेंट से कई नए अपग्रेड्स और फीचर्स की जानकारी मिलने वाली है।
 

Google I/O 2025 date, time details

Google I/O के इस इवेंट को यूजर्स Google I/O की एक स्पेशल ऑफिशियल वेबसाइट या Google Developers के YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे। इवेंट कल, 20 मई की रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा।
 

Google I/O 2025: what to expect?

इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा Project Astra और Gemini AI को लेकर हो रही है। CEO सुंदर पिचाई और DeepMind के हेड डेमिस हासाबिस मिलकर Google के नए जनरेटिव AI टूल्स और उनके एप्लिकेशन दिखा सकते हैं। Gemini अब सिर्फ सर्च या चैट तक सीमित नहीं रहेगा, Google इसे Android, Wear OS, और यहां तक कि XR डिवाइसेज में भी इंटीग्रेट करने की दिशा में बढ़ रहा है।

Android 16 को लेकर भी कुछ डीटेल्स लीक हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि इसमें ज्यादा एक्सप्रेसिव यूआई, लाइव एक्टिविटीज जैसी iOS जैसी फीचर्स और सिक्योरिटी अपग्रेड्स होंगे। Android 16 का पहला रोलआउट जून से Pixel फोन्स के लिए शुरू हो सकता है।

इसी के साथ Wear OS 6 भी एक अहम अपडेट होगा, जिसमें बैटरी और हेल्थ ट्रैकिंग से जुड़ी नई सुविधाएं शामिल हो सकती हैं। सर्च और Chrome में Gemini AI का इंटीग्रेशन भी इस साल की बड़ी घोषणा मानी जा रही है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड हो सकता है।

डेवलपर्स के लिए भी Google I/O 2025 खास होने वाला है। Google AI Studio, NotebookLM और Gemma जैसे नए टूल्स पेश किए जा सकते हैं।

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar