February 20, 2026
Info Tech

Paytm 'Hide Payment' Feature: अब हाइड करें अपने प्राइवेट ट्रांजेक्शन, ऐसे काम करता है नया फीचर

  • May 19, 2025
  • 0

Paytm ने अपने ऐप में एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जो प्राइवेसी से जुड़ा है। इस नए ‘Hide Payment’ फीचर की मदद से अब यूजर किसी भी

Paytm 'Hide Payment' Feature: अब हाइड करें अपने प्राइवेट ट्रांजेक्शन, ऐसे काम करता है नया फीचर
Paytm ने अपने ऐप में एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जो प्राइवेसी से जुड़ा है। इस नए ‘Hide Payment’ फीचर की मदद से अब यूजर किसी भी ट्रांजैक्शन को अपनी पेमेंट हिस्ट्री से हटा सकते हैं या कहें तो छुपा सकते हैं। यानी अगर आपने कोई ऐसा पेमेंट किया है जिसे आप नहीं चाहते कि कोई और देखे, जैसे कोई पर्सनल गिफ्ट, सरप्राइज खर्च या सेंसिटिव पेमेंट, तो अब आप उसे अपनी हिस्ट्री से गायब कर सकते हैं। यह ट्रांजैक्शन गायब तो रहेगा लेकिन पूरी तरह डिलीट नहीं होगा, बल्कि एक सेफ सेक्शन में सेव रहेगा जिसे सिर्फ यूजर ही एक्सेस कर सकेगा।

Yashoraj IT Solutions

Paytm ने आगे यह भी बताया है कि नया Hide Payment फीचर फिलहाल Paytm ऐप के लेटेस्ट वर्जन में रोलआउट किया गया है और धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए एक्टिव हो रहा है। इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए यूजर को नीचे दिए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करना होगा;

सबसे पहले अपनी पेमेंट हिस्ट्री में जाएं और उस ट्रांजैक्शन को सेलेक्ट करना होगा जिसे आप छुपाना चाहते हैं

  • अब ‘Hide Payment’ ऑप्शन पर टैप करें
  • एक बार ट्रांजैक्शन हाइड हो जाने के बाद वह नॉर्मल हिस्ट्री से गायब हो जाएगा
  • ट्रांजेक्शन की जानकारी एक अलग Hidden Payments सेक्शन में चली जाएगी 
  • इस सेक्शन को एक्सेस करने के लिए यूजर को ऑथेंटिकेशन पास करना होगा, यानी PIN, फिंगरप्रिंट या फेस लॉक जैसे मेथड्स काम में आएंगे।

Paytm का कहना है कि यह फीचर खास उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने फोन को दूसरों के साथ शेयर करते हैं या फिर उन सिचुएशन्स में होते हैं जहां कोई उनके फोन की स्क्रीन पर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देख सकता है। छुपाए गए ट्रांजैक्शन को यूजर जब चाहे वापस अनहाइड भी कर सकता है। यह एक तरह से डिजिटल प्राइवेसी के लिए लॉकबॉक्स जैसा काम करता है। UPI और डिजिटल ट्रांजैक्शन्स के बढ़ते यूज के साथ यह फीचर कई यूजर्स के बहुत काम आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar