February 20, 2026
Trending

भारत-पाक तनाव से नीरज-अरशद की दोस्ती में आया दरार? चोपड़ा बोले- हम कभी भी…

  • May 16, 2025
  • 0

Last Updated:May 16, 2025, 06:54 IST भारत पाकिस्तान तनाव का असर अब दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच भी पनपता दिखाई दे रहा हैं. नीरज चोपड़ा ने अब

भारत-पाक तनाव से नीरज-अरशद की दोस्ती में आया दरार? चोपड़ा बोले- हम कभी भी…

Last Updated:

भारत पाकिस्तान तनाव का असर अब दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच भी पनपता दिखाई दे रहा हैं. नीरज चोपड़ा ने अब कह दिया है कि वह अरशद नदीम के कभी भी करीबी दोस्त नहीं रहे हैं. हाल में ही उन्होंने चोपड़ा क्लासिक में …और पढ़ें

भारत-पाक तनाव से नीरज-अरशद की दोस्ती में आया दरार? चोपड़ा बोले- हम कभी भी...

Yashoraj IT Solutions

नीरज-अरशद की दोस्ती में आया दरार?

हाइलाइट्स

  • नीरज चोपड़ा ने कहा अरशद नदीम से करीबी दोस्ती नहीं.
  • भारत-पाक तनाव से खिलाड़ियों पर भी असर.
  • नीरज ने नदीम को नीरज चोपड़ा क्लासिक में आमंत्रित किया.

नई दिल्ली. तीन हफ्ते में दूसरी बार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के अरशद नदीम के साथ अपनी दोस्ती को कमतर आंकते हुए कहा कि पिछले साल पेरिस में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम ने उन्हें हराया था. दोहा डायमंड लीग से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए चोपड़ा ने कहा कि नदीम के साथ उनका कभी भी कोई मजबूत रिश्ता नहीं रहा. बस मेरे साथ जो सम्मान से बात करेगा मैं भी उससे वैसे ही करूंगा.

27 साल के नीरज चोपड़ा ने कहा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा (नदीम के साथ) कोई बहुत मजबूत रिश्ता नहीं रहा. एथलीट होने के नाते हमें एक-दूसरे से बात करनी होती है और दुनिया भर के एथलेटिक्स समुदाय में मेरे कुछ अच्छे दोस्त हैं. सिर्फ भाला फेंकने वाले ही नहीं है. अगर कोई मुझसे सम्मानपूर्वक बात करता है, तो मैं भी सम्मानपूर्वक जवाब देता हूं. हम कभी भी करीबी दोस्त या कुछ और नहीं थे. लेकिन भारत-पाकिस्तान सीमा तनाव के कारण, यह पहले जैसा नहीं होगा.

चोपड़ा की यह टिप्पणी पिछले महीने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बाद आई है. चोपड़ा ने 24 मई को बेंगलुरु में होने वाले नीरज चोपड़ा क्लासिक में नदीम को आमंत्रित किआ है. जिसकी वजह से उन्हें ऑनलाइन गाली-गलौज का भी सामना करना पड़ा.

हालांकि, चोपड़ा ने पिछले सप्ताह एनसी क्लासिक को रद्द कर दिया था क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई हुई थी. चोपड़ा और नदीम 2016 में गुवाहाटी में हुए दक्षिण एशियाई खेलों से एक साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं और विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और ओलंपिक में एक दूसरे का सामना कर चुके हैं. दोनों एशियाई सितारों के जल्द ही आमने-सामने होने की उम्मीद नहीं है, चोपड़ा 23 मई को पोलैंड में जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं, जबकि नदीम 27-31 मई तक दक्षिण कोरिया के गुमी में एशियाई चैंपियनशिप में एक्शन में होंगे.

authorimg

Contact: satyam.sengar@nw18.com

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homesports

भारत-पाक तनाव से नीरज-अरशद की दोस्ती में आया दरार? चोपड़ा बोले- हम कभी भी…

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar