Oppo Pad SE टैबलेट 11 इंच डिस्प्ले, 9340mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
- May 15, 2025
- 0
Oppo Pad SE को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट 11 इंच के 2K डिस्प्ले से लैस है। जिसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस है
Oppo Pad SE को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट 11 इंच के 2K डिस्प्ले से लैस है। जिसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस है
Oppo Pad SE को कंपनी ने मलेशियाई मार्केट में पेश किया है जिसकी कीमत 4GB+128GB वेरिएंट के लिए MYR 699 (लगभग 14,000 रुपये) है। टैबलेट को कंपनी ने दो कलर वेरिएंट्स- Starlight Silver और Twilight Blue में लॉन्च किया है। Oppo Pad SE Website से इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।
Oppo Pad SE में 11 इंच साइज का 2K LCD डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जो क्लियर विजुअल्स और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस आती है। डिस्प्ले में एंटी रिफ्लेक्टिव मैटे फिनिश है जो अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में भी आंखों के लिए आरामदेय रहती है।
यह टैबलेट 9340mAh की बैटरी के साथ आता है जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। मल्टीटास्किंग के लिए Google Gemini का सपोर्ट इसमें दिया गया है। इसके अलावा फाइल ट्रांसफर करने जैसे कामों के लिए इसमें O+ Connect फीचर का सपोर्ट भी दिया गया है। टैबलेट में App Relay, Multi-Screen Connect, और Multi-Window Display जैसे फीचर्स भी हैं जिनकी मदद से यूजर अलग-अलग डिवाइसेज पर आसानी से काम कर सकता है और एप्स को एकसाथ मैनेज कर सकता है।
इस टैबलेट में कंपनी ने एक खास Kids Mode दिया है जो कि बच्चों को YouTube Kids का कंट्रोल्ड एक्सेस देता है। इसमें पेरेंट्स यूसेज टाइम लिमिट को कंट्रोल कर सकते हैं और कंटेंट को प्रतिबंधित भी कर सकते हैं। इसका आई प्रोटेक्शन फीचर बच्चों की आंखों पर बुरा असर पड़ने से बचाता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
