धनु राशि वालों को आज हो सकता है बड़ा आर्थिक नुकसान, क्या कहता राशिफल?
- May 14, 2025
- 0
Last Updated:May 14, 2025, 00:06 IST आज बनने वाले इन सभी योग के कारण धनु राशि के जातकों के जीवन में भी बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते
Last Updated:May 14, 2025, 00:06 IST आज बनने वाले इन सभी योग के कारण धनु राशि के जातकों के जीवन में भी बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते
Last Updated:
हाइलाइट्स
जमुई:- 14 मई 2025 को सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है. इसके साथ ही आज के दिन बुध ग्रह सूर्य के साथ मेष राशि में गोचर करेंगे. जिस कारण आज बुद्धादित्य योग का भी निर्माण होने वाला है. इतना ही नहीं, आज रात सूर्य और गुरु दोनों ही राशि परिवर्तन करेंगे. चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और गुरु और चंद्रमा एक साथ मिलकर गजकेसरी तथा चन्द्राधि योग का निर्माण करेंगे.
आज के दिन जेष्ठा नक्षत्र के साथ शिवयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग औरअमृत सिद्धि योग का भी निर्माण होने वाला है, जिसका फायदा विभिन्न राशि के जातकों को मिलेगा. आज बनने वाले इन सभी योग के कारण धनु राशि के जातकों के जीवन में भी बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा लोकल 18 को बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातक अपने साहस और पराक्रम के कारण लोगों के बीच काफी चर्चित होने वाले हैं.
नए लोगों के साथ बनेंगे आपके रिश्ते
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज आपके स्वभाव के कारण आप नए लोगों से रिश्ते बना सकते हैं, जिसका फायदा आपको व्यापार और कारोबार में मिलेगा. आपके नए रिश्तों से आपको कारोबार में मुनाफा हो सकता है. उन्होंने कहा कि धनु राशि के जातक आज अपने करियर की दिशा में भी बहुत अच्छा हासिल कर सकते हैं.
अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं या नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज इन सब चीजों के लिए बेहतर दिन है. आप जहां काम करते हैं वहां आपके काम के तरीके के कारण आपको काफी सम्मान मिलने वाला है और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है. आज आपके साथ काम करने वाले लोग आपके कार्य कुशलता की तारीफ करेंगे. जिस कारण आपके कार्यस्थल पर आपकी मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने वाली है.
निवेश को लेकर रहना होगा सावधान
ज्योतिषाचार्य ने Local 18 को बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को निवेश को लेकर काफी सावधान रहना होगा. जो लोग पैसों से जुड़ा कारोबार करते हैं, उन्हें आज कई बड़े ऑफर मिल सकते हैं. लेकिन उसमें फंसने के बजाय पहले अच्छे तरीके से जांच-पड़ताल कर लें. उन्होंने कहा कि आज आपको किसी भी आर्थिक लेनदेन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है.
आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने लव लाइफ में भी काफी रोमांचक अनुभव मिलने वाला है. आज आपके पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ने वाली है. अगर आप सिंगल हैं, तो आपको मौके मिल सकते हैं. उन मौकों को पहचान कर आपको उस दिशा में काम करने की जरूरत है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और उन्हें 108 बेलपत्र चढ़ाना चाहिए. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 1 है.
