February 21, 2026
Trending

IPL Restart Live Updates: आईपीएल को दोबारा शुरू करने पर आज हो सकता है फैसला

  • May 11, 2025
  • 0

IPL 2025 Resumption Live Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 जल्द ही फिर से शुरू हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार बाकी मैचों का शेड्यूल रविवार को जारी

IPL Restart Live Updates: आईपीएल को दोबारा शुरू करने पर आज हो सकता है फैसला

IPL 2025 Resumption Live Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 जल्द ही फिर से शुरू हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार बाकी मैचों का शेड्यूल रविवार को जारी किया जा सकता है क्योंकि भारत और पाकिस्तान ने संघर्षविराम पर सहमति जताई है. हालांकि इसे पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में तोड़ दिया था.

Yashoraj IT Solutions

बीसीसीआई के एक सूत्र के अनुसार ने उम्मीद जताई है कि धर्मशाला को छोड़कर बाकी सभी स्थानों पर क्रू को वहीं रहने के लिए कहा गया है. टीमों के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक विदेशी खिलाड़ियों को वापस खेलने के लिए मनाना है.

IPL 2025 Resumption Live Updates: कब शुरू हो सकता है आईपीएल

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 जिसे शुक्रवार 9 मई को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था. अब गुरुवार (15 मई) या शुक्रवार (16 मई) को फिर से शुरू होने के लिए तैयार है.

IPL 2025 Resumption Live Updates: अरुण धूमल का धर्मशाला मैच पर बयान

आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने धर्मशाला में हुए मैच वाली रात की घटना के बारे में बताया, “हम जिस स्थिति में थे, उसे देखते हुए फैसला लेना एक चुनौती थी. हमने पहले ही जिला प्रशासन और राज्य प्रशासन के साथ फैंस को निकालने की संभावना और इसे कैसे अंजाम देना है, इस पर चर्चा की थी,”

IPL 2025 Resumption Live Updates: विदेशी खिलाड़ी को वापस लाना बड़ा काम

भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए युद्ध जैसा हालात में आईपीएल खेल रहे विदेशी खिलाड़ी अपने घर लौट चुके हैं. अब उनको वापस से आकर खेलने के लिए मनाना मुश्किल हो सकता है. खिलाड़ियों को भारतीय सेना पर भरोसा है लेकिन परिवार वाले डरे हुए हैं.

IPL 2025 Resumption Live Updates: कहां हो सकते हैं मुकाबले

BCCI ने बचे हुए आईपीएल मुकाबलों को तीन जगह पर कराने की योजना बना रही है. बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद को इसके लिए चुना है.

IPL 2025 Restart Live Updates: आईपीएल क्यों हुआ सस्पेंड?

बीसीसीआई को शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को सस्पेंड करने के लिए मजबूर होना पड़ा. यह फैसला भारत-पाकिस्तान सीमा विवाद के बढ़ते तनाव के कारण लिया गया. पहलगाम आतंकी हमले और भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बड़े युद्ध में बदलने की आशंका थी.

IPL 2025 Resumption Live Updates: क्या है अपडेट ?

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को कहा कि बोर्ड के अधिकारी और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल रविवार को बैठक करेंगे. इस बैठक में भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल युद्धविराम की घोषणा के बाद स्थगित किए गए टी20 लीग को पूरा करने के लिए नए शेड्यूल पर चर्चा की जाएगी.

IPL 2025 Resumption Live Updates: संघर्षविराम का क्या?

शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति बनने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन किया. नई दिल्ली ने इस्लामाबाद पर इसे तोड़ने का आरोप लगाया. अब जबकि पाकिस्तान की सेना अपनी हरकत से बाज नहीं आ रही तो अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं मिली है कि आईपीएल अगले हफ्ते फिर से शुरू होगा या नहीं.

तीन जगह पर हो सकते हैं मुकाबले

क्रिकइंफो की रिपोर्ट में बताया गया है कि BCCI ने बचे हुए आईपीएल मुकाबलों को तीन जगह पर कराने की योजना बना रही है. बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद को इसके लिए चुना है. आईपीएल 2025 के ग्रुप स्टेज के 12 मैच बचे हैं. इन मुकाबलों के बाद 4 नॉकआउट मैच खेले जाएंगे. उम्मीद के मुताबिक अगले हफ्ते से इसे दोबारा से शुरू कराया जा सकता है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने 15 या 16 मई से आईपीएल शुरू कराने की जानकारी साझा की थी.


source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar