भारत ने ब्रह्मोस से हमला किया… सीजफायर के बाद अब क्यों बिलबिला रहा पाकिस्तान
- May 11, 2025
- 0
India Pakistan Latest News : पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ते हुए देर रात जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से गोलाबारी शुरू कर दी. उसने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के
India Pakistan Latest News : पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ते हुए देर रात जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से गोलाबारी शुरू कर दी. उसने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के
India Pakistan Latest News : पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ते हुए देर रात जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से गोलाबारी शुरू कर दी. उसने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास के शहरों राजौरी, अखनूर और सांबा में शेलिंग की. इसके अलावा श्रीनगर, उधमपुर और जम्मू में भी धमाकों की आवाज सुनाई दी. हालांकि सुबह होते ही सीमा पर हालात अब सामान्य दिख रहे हैं. सभी सीमावर्ती जिलों में देर रात लगाया गया ब्लैकआउट अब खत्म कर दिया गया है. हालांकि सीमा पर भारतीय जवान पाकिस्तान की किसी भी चालबाजी का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मुस्तैदी से डटे हुए हैं.
पाकिस्तान की तरफ से यह सीजफायर का उल्लंघन ऐसे समय में हुआ है, जबकि इसका ऐलान हुए चार घंटे भी नहीं हुए थे. भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ से यह कहा गया था कि शनिवार शाम 5 बजे से सीजफायर का ऐलान हो चुका है, लेकिन तीन घंटे बाद भी पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू हो गए. पहले तो एलओसी के पास वाले हिस्सों में गोलाबारी की गई. फिर देखते ही देखते पाकिस्तानी हमला श्रीनगर और उधमपुर तक फैल गया.
पाकिस्तान ने शनिवार को भारत के साथ सीजफायर पर बड़ा दावा किया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया भारत ने पाकिस्तान के अंदर स्थित टार्गेट्स को नष्ट करने के लिए लंबी दूरी की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस से हमला किया था. उसने कहा कि इसी के जवाब में फिर में उसने ड्रोन अटैक किए थे.
पाकिस्तान ने कल सीजफायर होने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर गोलाबारी की. पाकिस्तान के इस हमले से अखनूर में काफी नुकसान हुआ है. यहां एक पूरा घर गिर गया है. वहीं मवेशियों को काफी नुकसान हुआ है.
दिल्ली एयरपोर्ट ने सभी पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है. भारत और पाकिस्तान के बीच बेशक सीजफायर हो गया है, लेकिन भारत सरकार की तरफ से जारी की गई ज्यादातर गाइडलाइंस अभी भी लागू हैं. ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा कि फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव होने के कारण यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. अपनी फ्लाइट से जुड़ी सारी जानकारी आधिकारिक जगहों पर देखें. किसी भी तरह की फेक खबरों पर विश्वास न करें.
दिल्ली एयरपोर्ट ने सभी पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है. भारत और पाकिस्तान के बीच बेशक सीजफायर हो गया है, लेकिन भारत सरकार की तरफ से जारी की गई ज्यादातर गाइडलाइंस अभी भी लागू हैं. ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा कि फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव होने के कारण यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. अपनी फ्लाइट से जुड़ी सारी जानकारी आधिकारिक जगहों पर देखें. किसी भी तरह की फेक खबरों पर विश्वास न करें.
पंजाब के पठानकोट स्थित शाहपुर कंडी और माधोपुर में सुबह 5 बजे के करीब 2 से 3 पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए. भारतीय सेना के काउंटर ड्रोन सिस्टम ने इन सभी पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया.
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद सीमा पर हालात अब शांतिपूर्ण दिख रहे हैं. इस बीच जम्मू-कश्मीर के रियासी में चेनाब नदी पर बने सलाल डैम को खोल दिया गया है. सुबह से ही बांध के कई गेट खुले हुए दिखाई दे रहे हैं.
बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सीजफायर पर सहमति जताने के लिए तहे दिल से सराहना करता हूं. बांग्लादेश कूटनीति के जरिये मतभेदों को सुलझाने के लिए अपने दोनों पड़ोसियों का समर्थन करना जारी रखेगा.
राजस्थान बॉर्डर पर देर रात के बाद अब हालात ठीक नजर आ रहे हैं. जैसलमेर में देर रात 6 धमाके हुए थे. रात में बाड़मेर और श्रीगंगानगर में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन अटेक भी किए गए, जिसे नाकाम कर दिया गया. रात में 9 जिलों में ब्लैक आउट लागू किया गया था. हालांकि अब सभी जगह बिजली बहाल कर दी गई है.
जम्मू-कश्मीर में हालात अब शांत दिख रहे हैं. रात 9 बजे के बाद एलओसी पर फायरिंग की कोई खबर नहीं आई है. श्रीनगर में देर रात ही ब्लैकआउट हट गया था. श्रीनगर में रात 8:30 से रात 9:30 तक लगातार ड्रोन हमले होते रहे, लेकिन 9:30 के बाद श्रीनगर में किसी तरह की कोई एक्टिविटी नहीं देखी गई. इन सभी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया. इस दौरान हवा में तेज धमाकों की आवाज आती रही, जिससे लोगों में घबराहट बनी रही है. हालांकि पाकिस्तान के इन हमलों में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
अमृतसर के जिला कलेक्टर की तरफ से जारी बयान में कहा गया , ‘हमने आपकी सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन हम अभी भी रेड अलर्ट पर हैं. अब सायरन बजेंगे, जो इस रेड अलर्ट का संकेत देंगे. कृपया अपने घर से बाहर न निकलें, घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें. जब हमें ग्रीन सिग्नल मिलेगा, तो हम आपको सूचित करेंगे. कृपया अनुपालन सुनिश्चित करें और कृपया घबराएं नहीं.’
पंजाब के अमृतसर में ब्लैकआउट खत्म कर दिया गया. इसके साथ ही सायरन की आवाज बंद हो गई और बिजली की सप्लाई भी बहाल हो गई.
पंजाब के अमृतसर में ब्लैकआउट किया गया है. शहर में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है. अमृतसर के डीसी ने लोगों से अपील की है कि वे घरों से बाहर ना निकलें. अमृतसर के आसपास के इलाकों में भी ब्लैकआउट की खबर है.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक वायुसेना स्टेशन पर शनिवार को पाकिस्तानी ड्रोन के टुकड़े की चपेट में आने से एक सैनिक शहीद हो गया. इस ड्रोन को सेना के वायु रक्षा बल ने सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. अधिकारी ने बताया कि यह घटना भारत और पाकिस्तान द्वारा अपनी युद्ध गतिविधियों को समाप्त करने के लिए संघर्षविराम की घोषणा किए जाने से पहले हुई. यह जवान उधमपुर वायुसेना स्टेशन में ड्यूटी पर था, जहां आज सुबह पाकिस्तानी ड्रोन ने हमला किया. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने ड्रोन को हवा में ही सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया, लेकिन एक जवान इसके मलबे की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई.
शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने शनिवार को कहा कि इस्लामाबाद पर भरोसा करना ‘ग्रेनेड से हाथ मिलाने’ जैसा है. सरकारी सूत्रों ने शनिवार रात बताया कि पाकिस्तान ने जमीन, वायु और समुद्र पर सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल रोकने के लिए दोपहर में बनी द्विपक्षीय सहमति का उल्लंघन किया है. राज्यसभा सदस्य देवड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जब दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी सिंडिकेट सिर्फ लश्कर-ए-तैयबा या जैश-ए-मोहम्मद न होकर, खुद पाकिस्तान सरकार है, तो संघर्षविराम का कोई मतलब नहीं है.” पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा करना ‘ग्रेनेड’ से हाथ मिलाने जैसा है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि अब मैदान-ए-जंग में मुलाकात होगी. भारत से सीजफायर होने के चंद घंटों बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह खून की आखिर बूंद तक लड़ेंगे.
कटरा के पैंथल में जोरदारा धमाका सुनाई दिया है. कटरा में ही हिंदुओं का पवित्र तीर्थ स्थल वैष्णो देवी का मंदिर है. कुछ देर पहले यहां ड्रोन हमले के खतरे को देखते हुए ब्लैकआउट का ऐलान किया गया था. हालांकि, अब इसे हटा लिया गया है. राजस्थान के जैसलमेर से भी धमाकों की आवाज आई है. जैसलमेर पर पाकिस्तान ने कई बार ड्रोन से हमले में भी किए हैं, जिसे सेना ने समय रहते नाकाम कर दिया.
केंद्रीय गृह मंत्रालय में गृह सचिव सीमावर्ती राज्यों के प्रमुख सचिव के साथ सिविल डिफेंस पर बैठक कर रहे हैं. युद्ध विराम के समझौते के बाद हो रहे उल्लंघन के बाद यह बैठक हो रही है. दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिन राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ की थी बैठक आज केंद्रीय गृह सचिव उन्हीं राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक कर रहे हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया है. इस बीच कांग्रेस सांसद राशिद अल्वी ने कहा कि भारत को अपनी सरहदें मजबूत करनी चाहिए, जिससे भविष्य में पहलगाम जैसी घटना न हो. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश से वादा किया था कि ऐसा कदम उठाया जाएगा कि पाकिस्तान का कोई आतंकी हमारे देश में घुस नहीं पाएगा, हम सभी को खत्म कर देंगे. हम नहीं चाहते कि देश में दोबारा पहलगाम जैसी घटना हो. भारत सरकार देश की सीमा इतनी मजबूत करे कि कोई आतंकी हमारे घर में नहीं घुस पाए. हमें अपनी सरहदें मजबूती करनी है और ऐसे हालात पैदा करने हैं कि देश के अंदर फिर ऐसे हालात नहीं बने.”
चीन के सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक वांग यी ने शनिवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर बातचीत की. चीन ने इस बातचीत की जानकारी देते हुए बताया कि डोभाल ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आतंकवाद विरोधी कार्रवाई को जरूरी बताया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध भारत की पसंद नहीं है और यह किसी भी पक्ष के हितों की पूर्ति नहीं करता है. भारत और पाकिस्तान दोनों ही युद्धविराम को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की जल्द बहाली की उम्मीद करते हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम सीजफायर का ऐलान हो गया. रिटायर्ड मेजर जनरल हर्ष कक्कड़ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने कॉल कर सीजफायर की रिक्वेस्ट की. पड़ोसी देश को ज्यादा नुकसान हुआ है और भारत को जो संदेश देना था, हमने दे दिया. रिटायर्ड मेजर जनरल हर्ष कक्कड़ ने बताया, “सीजफायर इसलिए हुआ, क्योंकि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को करीब 3.30 बजे कॉल किया. उन्होंने इसलिए कॉल किया क्योंकि भारतीय सेना के एक्शन से वहां पर बहुत असर पड़ रहा था. उनके पास चाइनीज एयर डिफेंस सिस्टम था, जो काम नहीं कर रहा था. भारत की सारी मिसाइल उन्हें हिट कर रही थी. इसलिए पाकिस्तान के डीजीएमओ ने कॉल कर सीजफायर की बात की. हमने भी अपने इंटरेस्ट के हिसाब से सीजफायर पर सहमति बनाई क्योंकि हमारी जो आबादी बॉर्डर के पास है, उसने दो-तीन दिन काफी तकलीफ देखी. हालांकि हमारी तरफ कम पाकिस्तान में ज्यादा नुकसान हुआ है.”
