February 21, 2026
Trending

रूस और यूक्रेन में होगा सीजफायर? यूरोपीय नेताओं का जमावड़ा देख पुतिन का न्योता

  • May 11, 2025
  • 0

Last Updated:May 11, 2025, 07:18 IST Russia Ukraine War News: रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर से सीजफायर को लेकर बातचीत होने वाली है. इस बार

रूस और यूक्रेन में होगा सीजफायर? यूरोपीय नेताओं का जमावड़ा देख पुतिन का न्योता

Last Updated:

Russia Ukraine War News: रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर से सीजफायर को लेकर बातचीत होने वाली है. इस बार राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इससे जुड़ा संकेत दिया है. 15 मई को इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ बिना किसी श…और पढ़ें

रूस और यूक्रेन में होगा सीजफायर? यूरोपीय नेताओं का जमावड़ा देख पुतिन का न्योता

Yashoraj IT Solutions

रूस ने 15 मई को यूक्रेन के साथ फिर बातचीत का प्रस्ताव रखा.

हाइलाइट्स

  • रूस और यूक्रेन में 15 मई को सीजफायर वार्ता होगी
  • पुतिन ने बिना शर्त बातचीत का प्रस्ताव रखा
  • यूरोपीय नेताओं ने 30 दिन के युद्धविराम की मांग की

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच फिर से शांति हो सकती है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 15 मई को इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ बिना किसी शर्त के सीधी बातचीत फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा, जो रूस-यूक्रेन संघर्ष में एक नया मोड़ ला सकता है. शनिवार को क्रेमलिन में पत्रकारों से बात करते हुए, पुतिन ने 2022 में दोनों देशों के बीच शुरू हुई शांति वार्ता को फिर से शुरू करने की बात कही. यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और पोलैंड के नेताओं ने पुतिन पर दबाव बढ़ाते हुए शनिवार को यूक्रेन के समर्थन में 30 दिन के बिना शर्त युद्धविराम की मांग की थी.

कीव में जुटे यूरोप के नेता

चार यूरोपीय नेताओं ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और पोलिश प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कीव में यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ मुलाकात की. उन्होंने संयुक्त बयान में 30 दिन के युद्धविराम का आह्वान किया, ताकि कूटनीतिक प्रयासों को बढ़ावा दिया जा सके. इस प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिला हुआ है, जिन्हें यूरोपीय नेताओं ने फोन पर इसकी जानकारी दी. बयान में साफ कहा गया, ‘बिना शर्त किसी भी शर्त से बंधा नहीं हो सकता. रूस की शर्तें युद्ध को लंबा करने और कूटनीति को कमजोर करने की साजिश हैं.’

रूस ने किया था 3 दिन का सीजफायर

पुतिन ने यूरोपीय युद्धविराम प्रस्ताव पर सीधे कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने CNN को बताया कि रूस इस पर विचार करेगा. रूस ने विक्ट्री डे के 80वीं वर्षगांठ के लिए तीन दिवसीय एकतरफा युद्धविराम घोषित किया था जो शनिवार को समाप्त हुआ. यूक्रेन ने दावा किया कि रूसी बलों ने इस दौरान बार-बार उल्लंघन किया. मार्च में, अमेरिका ने 30 दिन के सीमित युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था, जिसे यूक्रेन ने स्वीकार किया, लेकिन रूस ने इन्हें नहीं माना. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कीव में यूरोपीय नेताओं के साथ पत्रकारों से बात करते हुए उनकी बैठक को ‘एक बहुत महत्वपूर्ण संकेत’ कहा.

क्या बोले थे ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले शुक्रवार को कहा था कि वह चाहते हैं कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की यूक्रेन में युद्ध को खत्म करवाएं. ट्रंप ने यूक्रेन और रूस के बारे में कहा, ‘मेरे पास दोनों पक्षों के लिए एक संदेश है: इस युद्ध को समाप्त करवाएं. इस बेवकूफाना युद्ध को समाप्त करवाएं.’ रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने कुर्स्क और बेलगोरोड क्षेत्रों में रूसी सीमा का उल्लंघन करने के लिए और प्रयास किए हैं.

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeworld

रूस और यूक्रेन में होगा सीजफायर? यूरोपीय नेताओं का जमावड़ा देख पुतिन का न्योता

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar