February 21, 2026
Trending

जैसलमेर में 10 मिनट में 6 धमाके, बाड़मेर में ड्रोन अटैक, सायरनों से गूंजे जिले

  • May 11, 2025
  • 0

Last Updated:May 11, 2025, 00:53 IST Jaisalmer Red Alert : जैसलमेर और बाड़मेर में शनिवार रात 10 मिनट में छह धमाके और ड्रोन अटैक से हड़कंप मचा हुआ

जैसलमेर में 10 मिनट में 6 धमाके, बाड़मेर में ड्रोन अटैक, सायरनों से गूंजे जिले

Last Updated:

Jaisalmer Red Alert : जैसलमेर और बाड़मेर में शनिवार रात 10 मिनट में छह धमाके और ड्रोन अटैक से हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं बाड़मेर में ड्रोन अटैक की सूचना है. पाकिस्तान द्वारा सीज़फायर उल्लंघन के बीच ब्लैकआउट लागू…और पढ़ें

जैसलमेर में 10 मिनट में 6 धमाके, बाड़मेर में ड्रोन अटैक, सायरनों से गूंजे जिले

Yashoraj IT Solutions

जैसलमेर में धमाकों के बाद हड़कंप मचा हुआ है.

हाइलाइट्स

  • जैसलमेर में 10 मिनट में 6 धमाके हुए.
  • बाड़मेर में ड्रोन अटैक से हड़कंप मचा.
  • जैसलमेर और बाड़मेर में ब्लैकआउट लागू.

जैसलमेर. राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में शनिवार रात अचानक 10 मिनट के भीतर छह तेज धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं, तो बाड़मेर में ड्रोन अटैक से हड़कंप मचा. इसके बाद दोनों जिलों के क्षेत्रों में सायरन बजने लगे. इन घटनाओं को पाकिस्तान द्वारा हालिया सीज़फायर समझौते के उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि सेना और प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं, और नागरिकों से सतर्क रहने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

स्थानीय निवासियों के अनुसार, ये धमाके उसी स्थान और पैटर्न पर हुए हैं जहाँ दो दिन पहले भी इसी तरह की आवाज़ें सुनी गई थीं. इससे पहले, जैसलमेर के लाठी क्षेत्र में तीन बड़े धमाकों की आवाज़ें सुनी गई थीं, जो 50 किलोमीटर दूर तक महसूस की गईं थीं. इसी तरह, पोकरण के धंधू, उग्रास और सटावर गांवों में भी विस्फोटों की रिपोर्ट मिली थी, जहां एक मिसाइल जैसी वस्तु गिरने की बात कही गई थी.

इन घटनाओं के बाद, जैसलमेर सहित राजस्थान के कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने रात 8:30 बजे से सुबह 6:00 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट का आदेश जारी किया है, जिसमें घरों की लाइटें बंद रखने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की गई है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब भारत और पाकिस्तान ने हाल ही में एक सीज़फायर समझौते पर सहमति जताई थी, लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमले और मिसाइल स्ट्राइकों की खबरें सामने आईं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homerajasthan

जैसलमेर में 10 मिनट में 6 धमाके, बाड़मेर में ड्रोन अटैक, सायरनों से गूंजे जिले

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar