दिल्ली:राजधानी में रहने वाले लोगों के लिए एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम होने जा रहा है. दिल्ली के अटोरियम फाउंडेशन एक बहुत ही सुंदर नाटक चित्रांगदा को मंच पर लेकर आ रहा है. यह कार्यक्रम 12 मई को शाम 6:30 बजे होगा. जगह है मुक्ताधारा ऑडिटोरियम, जो गोल मार्केट के पास है. अगर आप भी नाटक प्रेमी हैं तो यह एक अच्छा मौका है परिवार और दोस्तों के साथ एक सुंदर नाटक देखने का,अगर आपको नाच, गाना और कहानी पसंद है, तो यह नाटक आपको जरूर अच्छा लगेगा. इसमें रंग-बिरंगे कपड़े, सुंदर संगीत और दिल को छूने वाली कहानी है. आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर आइए.तो चलिए बताये आपको यहा की टाइमिंग और आप यहा कैसे जा सकते हैं.
क्या है चित्रांगदा?
चित्रांगदा एक नाच और गाने वाला नाटक है. यह कहानी फेमस कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखी थी. इस नाटक में एक लड़की की कहानी दिखाई जाएगी जो बहादुर भी है और दिल की अच्छी भी. यह नाटक बताएगा कि लड़कियाँ भी किसी से कम नहीं होतीं.
किसने बनाया नाटक?
इस नाटक को राहुल रे ने बनाया है और डायरेक्ट भी वही कर रहे हैं. डांस की कोरियोग्राफी निशा रे ने की है. नाटक में सुंदर संगीत दिबेन्दु घोष ने तैयार किया है और लाइट्स का काम मिलिंद श्रीवास्तव ने संभाला है.
ये होंगे गेस्ट
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई फेमस चेहरे शामिल हो रहे हैं, इन्हीं में से एक है पद्म श्री से सम्मानित श्री प्रतिभा प्रहलाद, वहीं कोरियोग्राफर, पपीहा देसाई और कई फेमस पर्सनैलिटी
इस कार्यक्रम में शामिल होंगी.
कब और कैसे पहुचे यहां
यह म्यूजिकल डांस ड्रामा दिल्ली के मुक्तधारा ऑडिटोरियम गोल मार्केट के पास होने जा रहा है और यह 12 मई को शाम 6:00 बजे आयोजित होगा.बाकी जानकारी इनकी वेबसाइट पर मिल जाएगी
www.atoriumfoundation.com
वहीं यहां पहुंचने का नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन आपको शिवाजी स्टेडियम पड़ेगा.