February 21, 2026
Trending

गरीबी हारी, सपने जीते: MBBS की डिग्री लेकर गांव लौटा मजदूर का बेटा, जानिए

  • May 10, 2025
  • 0

Last Updated:May 10, 2025, 13:38 IST बुरहानपुर के आदिवासी युवक रवि जमरा ने कठिन हालातों में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर की उपाधि हासिल की. किसान पिता

गरीबी हारी, सपने जीते: MBBS की डिग्री लेकर गांव लौटा मजदूर का बेटा, जानिए

Last Updated:

बुरहानपुर के आदिवासी युवक रवि जमरा ने कठिन हालातों में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर की उपाधि हासिल की. किसान पिता की मेहनत और स्कॉलरशिप के सहारे रवि ने पढ़ाई पूरी की. अब रवि गांव में मुफ्त इलाज और नशा मुक्त…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
किसना

किसना के बेटे को बधाई देते ग्रामीण 

हाइलाइट्स

  • बुरहानपुर जिले के धोंड गांव के आदिवासी युवक रवि जमरा डॉक्टर बने.
  • किसान परिवार से ताल्लुक, कठिन हालातों में रवि ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की.
  • इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर की डिग्री ली.

बुरहानपुर: माता-पिता अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं. उनका एक ही लक्ष्य होता है कि उनके बच्चे अच्छी पढ़ाई कर समाज में नाम रोशन करें. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के धूलकोट तहसील के ग्राम धोंड के आदिवासी परिवार में जन्मे रवि ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर की उपाधि प्राप्त कर ली है.

रवि का मानना है कि उनका यह सफर बिना उनके माता-पिता की कड़ी मेहनत के संभव नहीं था. उनके माता-पिता किसान हैं. उन्होंने उन्हें खेतों में काम करते हुए भी हर संभव मदद दी, जिससे रवि अपनी पढ़ाई पूरी कर सके और समाज में नाम रोशन कर सके. रवि का कहना है कि उनके माता-पिता का एक ही सपना था कि उनके बेटे को अच्छे से पढ़ाया- लिखाया जाए, जिससे वह एक अच्छा इंसान बने और समाज में योगदान दे सके.

बेटे ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने डॉक्टर बने रवि जमरा से बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरे पिता हरे सिंह जमरा खेती करते हैं. वें मुझे डॉक्टर बनाना चाहते थे. उनके संकल्प को मैंने पूरा किया है. परिवार की हालत खस्ता थी, इसलिए मैंने एजुकेशन लोन और सरकार की स्कॉलरशिप के आधार पर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और मुझे डॉक्टर की उपाधि मिली है. मैं जिन विकट परिस्थितियों में पढ़ाई कर आज यहां तक पहुंचा हूं, इसलिए अपने क्षेत्र के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दूंगा. इसके अलावा शराब मुक्ति सहित धूम्रपान मुक्त अभियान भी चलाऊंगा, ताकि गांव में कोई भी बीमार न रहे.

इंदौर से की पढ़ाई
गांव के संतोष महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह किसान परिवार है, जो खेत में मजदूरी करता है लेकिन शिक्षा को लेकर बड़ा जागरूक है. इसलिए जब आज बेटा डॉक्टर की उपाधि पाकर गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया और उसे डीजे के साथ घर तक लेकर आए. यह गांव का पहला बेटा है जो डॉक्टर बना है. अब यह आस-पड़ोस के गांव के लिए एक प्रेरणादायक युवक भी बन गया है. इन्होंने इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homemadhya-pradesh

गरीबी हारी, सपने जीते: MBBS की डिग्री लेकर गांव लौटा मजदूर का बेटा, जानिए

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar