February 21, 2026
Trending

जा रही थी पैर थिरकाने वाली, युवक करने लगे ऐसी हरकत, फिर महिला ने दिखाया रूप…

  • May 10, 2025
  • 0

Last Updated:May 10, 2025, 13:08 IST Bihar Crime News: बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट में एक महिला डांसर ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें

जा रही थी पैर थिरकाने वाली, युवक करने लगे ऐसी हरकत, फिर महिला ने दिखाया रूप…

Last Updated:

Bihar Crime News: बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट में एक महिला डांसर ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. महिला डांसर ने बताया कि उसने अपने बचाव में युवकों पर वार किया.

जा रही थी पैर थिरकाने वाली, युवक करने लगे ऐसी हरकत, फिर महिला ने दिखाया रूप...

Yashoraj IT Solutions

महिला डांसर ने खुद के बचाव में किया हमला. (सांकेतिक तस्वीर)

हाइलाइट्स

  • महिला डांसर से युवकों ने की छेड़छाड़.
  • पुलिस कर रही मामले की जांच.

दरभंगाः कहा जाता है कि अगर लड़की अपना काली रूप धर ले तो वो किसी को भी मात दे सकती है. कुछ ऐसा ही बिहार के दरभंगा में देखा गया. यहां एक महिला डांसर ने छेड़छाड़ करने वाले 3 युवकों को ऐसी सजा दी कि जिंदगी मौत से लड़ रहे हैं. बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट में एक महिला डांसर ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. महिला डांसर ने बताया कि उसने अपने बचाव में युवकों पर वार किया, क्योंकि वह महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे.

घर लौट रही थी महिला
पोखराम गांव में प्रोग्राम के बाद टेंपो से पांच महिला डांसर लौट रही थीं. तभी शिवनगर घाट चौक के पास तीन युवकों ने एक महिला डांसर खुशी यादव को बाल खींचकर उतार लिया. इसके बाद खुशी ने भी खुद की रक्षा के लिए चाकू से वार कर दिया. खुशी के वार से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं युवकों की पिटाई से डांसर भी बेहोश हो गई. सभी घायलों को इलाज के लिए दरभंगा के डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

युवक का गठीला बदन देख ललच गई युवती, झट से की शादी, फिर थाने में फोन कर कहा- ‘मेरा पति…’

4 लोगों की हालत नाजुक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खुशी यादव के साथ घायल 3 युवकों में से एक शिवम सिंह की हालत भी नाजुक बताई जा रही है. उसके पेट की आंत तक बाहर आ गई हैं, जिसका डीएमसीएच के डॉक्टरों ने करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन किया और बाहर निकली आंत का इलाज किया.

क्या बोली खुशी?
थोड़ी होश में आने पर डांसर खुशी यादव ने बताया कि उसके साथ कुछ युवक छेड़खानी की घटना कर रहे थे. ऐसे में उसने अपने बचाव के लिए चाकू निकाल कर हमला कर दिया. वह उन युवकों को नहीं जानती है. खुशी की हालत भी नाजुक बताई जा रही है. डांसर के साथी प्रेम कुमार ने बताया कि उसको जब सूचना मिली तब उसने उसके साथ काम करने वाली बाकी डांसरों और ऑर्केस्ट्रा के मालिक को फोन लगाया था, लेकिन सभी का मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homebihar

जा रही थी पैर थिरकाने वाली, युवक करने लगे ऐसी हरकत, फिर महिला ने दिखाया रूप…

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar