January 30, 2026
Info Tech

Lenovo ने 16GB रैम, 7600mAh बैटरी वाला टैबलेट Legion Y700 Gen 4 किया लॉन्च, जानें कीमत

  • May 10, 2025
  • 0

Lenovo ने अपना नया टैबलेट Lenovo Legion Y700 Gen 4 लॉन्च किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट टैबलेट Snapdragon 8 Elite SoC से लैस किया गया है। यह

Lenovo ने 16GB रैम, 7600mAh बैटरी वाला टैबलेट Legion Y700 Gen 4 किया लॉन्च, जानें कीमत
Lenovo ने अपना नया टैबलेट Lenovo Legion Y700 Gen 4 लॉन्च किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट टैबलेट Snapdragon 8 Elite SoC से लैस किया गया है। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट है। जिसके साथ में कंपनी ने 16 जीबी रैम दी है। डिवाइस 8.8 इंच डिस्प्ले साइज में आता है। इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टैबलेट में 7600mAh की बैटरी है। यहां पर कंपनी ने 1200sq mm का एक बड़ा वेपर चैंबर दिया है जो टैबलेट की कूलिंग करता रहता है। आइए जानते हैं इस टैबलेट की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Yashoraj IT Solutions

Lenovo Legion Y700 Gen 4 Price, Availability

Lenovo Legion Y700 Gen 4 को कंपनी ने चीन में पेश किया है। इसकी कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए CNY 3,299 (लगभग Rs. 39,000) से शुरू होती है, जबकि 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग Rs. 44,900) है। इसे ब्लैक, और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। Lenovo China ई-स्टोर के जरिए इसे खरीदा जा सकता है। 
 

Lenovo Legion Y700 Gen 4 Features, Specifications

Lenovo Legion Y700 Gen 4 में 8.8 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 360Hz का टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। टैबलेट में 3,040×1,904 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह हाई DCI-P3 कलर कवरेज करता है। इसके अलावा कंपनी ने टैबलेट में TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी दिया है जो ब्लू लाइट से आंखों को बचाता है। 

Lenovo का लेटेस्ट Legion Y700 Gen 4 गेमिंग टैबलेट पावरफुल चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite SoC दिया गया है जिसके साथ 16GB की LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। यहां पर कंपनी ने 1200sq mm का एक बड़ा वेपर चैंबर दिया है जो टैबलेट की कूलिंग करता रहता है। जिससे हैवी यूसेज के दौरान भी टैबलेट को हीट होने से रोकता है। 

Lenovo Legion Y700 Gen 4 टैबलेट में कंपनी ने 7600mAh की बैटरी दी है। इसके साथ में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह गेमर्स के लिए काफी उपयोगी फीचर माना जाता है। टैबलेट की मोटाई 6.99mm है और वजन 340 ग्राम है। 
 

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar