February 21, 2026
Trending

भारत को फंसाने का था प्लान, IAF की सूझबूझ से बची हजारों पाकिस्तानियों की जान

  • May 9, 2025
  • 0

Last Updated:May 09, 2025, 21:02 IST पाकिस्तानी हुकूमत और उसकी फौज की बदहवासी का आलम यह है कि वे अपने और विदेशी नागरिकों को चारे की तरह इस्तेमाल

भारत को फंसाने का था प्लान, IAF की सूझबूझ से बची हजारों पाकिस्तानियों की जान

Last Updated:

पाकिस्तानी हुकूमत और उसकी फौज की बदहवासी का आलम यह है कि वे अपने और विदेशी नागरिकों को चारे की तरह इस्तेमाल करने से भी नहीं चूके. भारत ने संयम दिखाया नहीं तो हजारों निर्दोष जानें चली जातीं.

भारत को फंसाने का था प्लान, IAF की सूझबूझ से बची हजारों पाकिस्तानियों की जान

Yashoraj IT Solutions

पाकिस्तानियों को चारे की तरह इस्तेमाल कर रहे आसिम मुनीर, भारत ने फैसले से बचा लीं हजारों जिंदगियां.

नई दिल्ली: 7 मई की रात पाकिस्तान की सेना ने जो किया, वह सिर्फ उकसावे की कार्रवाई नहीं थी. यह अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानवाधिकारों की खुली धज्जियां उड़ाने वाला हमला था. और इस खतरनाक साजिश के पीछे था पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का दिमाग. लेकिन भारत ने सिर्फ अपनी जमीन ही नहीं बचाई, पाकिस्तान के हजारों नागरिकों की जान भी भारतीय वायुसेना की सूझबूझ की वजह से बच गई.

दुनिया के सामने पाकिस्तान की असलियत

Wing Commander व्योमिका सिंह के मुताबिक, पाकिस्तान ने जानबूझकर अपने नागरिक विमानों को बंद ढाल की तरह इस्तेमाल किया. जब 7 मई की रात 8:30 बजे पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से हमला शुरू किया, उस वक्त उसने अपने एयरस्पेस को बंद नहीं किया. कराची से लाहौर तक की सिविल फ्लाइट्स भारतीय सीमा के पास से गुजर रही थीं. भारत ने हाई अलर्ट पर एयर डिफेंस सिस्टम चालू किया लेकिन किसी भी नागरिक विमान को नुकसान न पहुंचे, इसका पूरा ध्यान रखा. भारतीय वायुसेना ने जबरदस्त संयम दिखाया, वर्ना आज सैकड़ों पाकिस्तानी नागरिक मारे जा चुके होते.


source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar