मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक के साथ मंदिर में लिए फेरे, नाम रखा – सिंदूर
- May 9, 2025
- 0
Last Updated:May 09, 2025, 20:02 IST khandwa Latest News : राजस्थान के कोटा की रहने वाली मुस्लिम युवती सिमरन बानो अपने प्रेमी प्रकाश सुमन के साथ खंडवा के
Last Updated:May 09, 2025, 20:02 IST khandwa Latest News : राजस्थान के कोटा की रहने वाली मुस्लिम युवती सिमरन बानो अपने प्रेमी प्रकाश सुमन के साथ खंडवा के
Last Updated:
खंडवा में राजस्थान के कोटा की सिमरन बानो ने की हिंदू युवक से शादी, अपनाया सनातन धर्म..
अमित जायसवाल. खंडवा. खंडवा में सनातन का ध्वज थामकर राजस्थान के कोटा की सिमरन बानो ने हिंदू धर्म अपना लिया. सिमरन ने अपना नाम सिंदूर रख लिया. कोटा के ही प्रकाश सुमन से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. शादी खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में हुई. लाल जोड़े में आई सिमरन सिंदूर बन गई. प्रकाश सुमन ने सिमरन की मांग में भरा सुहाग का सिंदूर भरा. पहलगाम में आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की मौत से सिमरन गुस्से से भर गई थी. केंद्र सरकार के ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर उसने अपना नाम सिंदूर रख लिया. सात फेरे लेने के बाद सिंदूर ने कहा, ‘राजस्थान और देश की भूमि वीरों की है. पाकिस्तान को सबक सिखाया जा रहा है.’ इतना ही नहीं, ‘पाकिस्तान स्वाहा’ की आहुतियां भी यज्ञ में डाली गईं.
खंडवा में पिछले चार दिन में चार मुस्लिम युवतियों ने सनातन धर्म अपनाते हुए मंदिर में सात फेरे लिए हैं. इससे पहले, महादेवगढ़ मंदिर में छत्तीसगढ़ की निषात शेख ने मेघना बनकर छत्तीसगढ़ के ही कमलजीत सिंह मेहरा से सनातन पद्धति से विवाह किया. खंडवा के जसवाड़ी बेड़िया की अमरीन खान ने अनुष्का बन तलवड़िया के शुभम राजपूत से विवाह किया. पंडित राजेश पाराशर ने सनातन वैदिक पद्धति से शुभ विवाह लग्न लगवाए. दोनों का कन्यादान शहर के अभय जैन ने किया.
महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि सन 2025 में अभी तक आठ बेटियों ने महादेवगढ़ पर अपने योग्य वर्ग का चयन कर सनातन धर्म में प्रवेश किया है. कई युवाओं ने इस्लाम छोड़कर घर वापसी की है.

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें
