Barmer : बाड़मेर में शाम 5 बजे बंद होंगे बाजार, पूरी रात रहेगा ब्लैकआट
- May 9, 2025
- 0
Last Updated:May 09, 2025, 19:34 IST Barmer Blackout News : बाड़मेर से 6 बजते ही सायरन बजने लगे. सड़कें सूनी हो गई हैं. पुलिस प्रशासन के अधिकारी सड़कों
Last Updated:May 09, 2025, 19:34 IST Barmer Blackout News : बाड़मेर से 6 बजते ही सायरन बजने लगे. सड़कें सूनी हो गई हैं. पुलिस प्रशासन के अधिकारी सड़कों
Last Updated:
बाड़मेर में शाम 5 बजे से बाजार बंद हो जाएंगे, पूरी रात ब्लैकआउट रहेगा…
हाइलाइट्स
बाड़मेर. ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदले हालात और ताजा हालात को देखते हुए बाड़मेर में शुक्रवार को शाम 5 बजे से बाजार बंद हो जाएंगे. शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह ब्लैक आउट रहेगा. सभी घरों और प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें बंद रहेंगी. इस दौरान किसी वाहन का चलना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. दुपहिया-तिपहिया और चार पहिया वाहनों पर रातभर रोक रहेगी. डिफेंस एरिया के 5 किलोमीटर के दायरे में नो एंट्री रहेगी. कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखा तो कठोर कार्रवाई होगी. जिले में ड्रोन के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा. राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने कदम उठाए हैं.
जिले में ड्रोन संचालकों को संबंधित थानों में ड्रोन जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं. अगर किसी ने ड्रोन जमा नहीं करवाया तो कार्रवाई होगी. जिला मजिस्ट्रेट टीना डाबी ने आदेश जारी किए. जिले में आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. 9 मई से 7 जुलाई तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सभी नागरिकों को इन आदेशों की पालना करना अनिवार्य होगा.
श्रीगंगानगर जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
श्रीगंगानगर में भारत-पाक तनाव के दौरान जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया. डीएम डॉ मंजू ने दिन में विवाह समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए. शाम 7 बजे बाद DJ बंद रहेगा. तेज लाइटिंग और लाउड स्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया. ब्लैकआउट के दौरान सभी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया. प्रशासन की आज भी शाम 7 बजे बाजार बंद कर स्वैच्छिक ब्लैकआउट रखने की अपील की है.
4 ट्रेनें रद्द
ब्लैकआउट और आपातकालीन परिस्थितियों के कारण बाड़मेर आने/वहां से जाने वाली तीन ट्रेनें रद्द की गई हैं. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित चार ट्रेनें प्रभावित रहेंगी:
1. गाड़ी संख्या 14895, भगत की कोठी – बाड़मेर रेलसेवा दिनांक 09.05.25 को रद्द रहेगी.
2. गाड़ी संख्या 14896, बाड़मेर – भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 09.05.25 को रद्द रहेगी.
3. गाड़ी संख्या 04880, मुनाबाव – बाड़मेर रेलसेवा दिनांक 09.05.25 को रद्द रहेगी.
4. गाड़ी संख्या 54881, बाड़मेर – मुनाबाव रेलसेवा दिनांक 09.05.25 को रद्द रहेगी.

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें
