February 20, 2026
Trending

पंजाब नेशनल बैंक के ATM कैश वैन से 70 लाख की चोरी, छपरा में दिनदहाड़े बड़ा कांड!

  • May 9, 2025
  • 0

Last Updated:May 09, 2025, 16:26 IST Chapra News: छपरा में एटीएम कैश वैन से 70 लाख की चोरी की घटना सामने आई है. पुलिस ने कस्टोडियन कृष्ण समेत

पंजाब नेशनल बैंक के ATM कैश वैन से 70 लाख की चोरी, छपरा में दिनदहाड़े बड़ा कांड!

Last Updated:

Chapra News: छपरा में एटीएम कैश वैन से 70 लाख की चोरी की घटना सामने आई है. पुलिस ने कस्टोडियन कृष्ण समेत चार लोगों को हिरासत में लिया. घटना पंजाब नेशनल बैंक से कैश लेकर आईसीआईसीआई बैंक जाने के दौरान हुई.

पंजाब नेशनल बैंक के ATM कैश वैन से 70 लाख की चोरी, छपरा में दिनदहाड़े बड़ा कांड!

Yashoraj IT Solutions

छपरा में एटीएम कैश वैन से 70 लाख की चोरी की घटना सामने आई है.

हाइलाइट्स

  • छपरा में एटीएम कैश वैन से 70 लाख की चोरी.
  • पुलिस ने कस्टोडियन समेत चार लोगों को हिरासत में लिया.
  • चोरी के दौरान वैन में कोई निगरानी नहीं थी.

छपरा. बिहार के छपरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भारी मात्रा में कैश की चोरी की घटना सामने आई है. दरअसल छपरा में नगर थाना क्षेत्र के थाना चौक के पास एटीएम कैश बैंक से 70 लाख की चोरी का मामला सामने आया है. घटना उसे वक्त हुई जब पंजाब नेशनल बैंक से कैश लेकर एटीएम कैश वैन के कर्मचारियों ने एटीएम कैश वैन में रख दिया और आईसीआईसीआई बैंक में कैश लेने चले गए. वैन में रखे कैश की रखवाली करने के लिए वहां कोई नहीं था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया और कैश बैंक में रखे 70 लख रुपए चोरी कर लिए.

इस बात की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. पुलिस ने तत्काल कैश वैन के कस्टोडियन कृष्ण समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है. इस मामले में फिलहाल पुलिस का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है. घटना नगर थाना के हथवा मार्केट के पास की बताई जा रही है. इस मामले में कैश वैन के 4 कर्मचारी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर ही है. पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की छानबीन कर रही है.

एटीएम कैश वैन के कस्टोडियन कृष्ण कुमार ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक से 70 लख रुपए कैश लेकर वे लोग वैन में 70 लाख रुपए रख दिए और पास स्थित आईसीआईसीआई  बैंक में 28 लाख कैश लेने चलें गए. उसी बीच में चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस फिलहाल इस मामले में पूछताछ कर रही है. पुलिस ने कर्मचारियों की भूमिका को संदिग्ध बताया है. हालांकि इस पूरे मामले की वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही है.

authorimg

Utkarsh Kumar

A Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media and Investment Limited as a Chief Sub Editor for News 18 Hindi Bihar/Jharkhand since 20…और पढ़ें

A Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media and Investment Limited as a Chief Sub Editor for News 18 Hindi Bihar/Jharkhand since 20… और पढ़ें

homebihar

पंजाब नेशनल बैंक के ATM कैश वैन से 70 लाख की चोरी, छपरा में दिनदहाड़े बड़ा कांड!

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar