बंद होने वाले हैं सभी स्कूल, फिर भी इन बच्चों को नहीं मिलेगी छुट्टी
- May 9, 2025
- 0
Last Updated:May 09, 2025, 14:20 IST Delhi Schools Summer Vacation 2025: दिल्ली के सभी स्कूलों में समर वेकेशन शुरू होने वाली है. भारत पाकिस्तान तनाव के बीच कई
Last Updated:May 09, 2025, 14:20 IST Delhi Schools Summer Vacation 2025: दिल्ली के सभी स्कूलों में समर वेकेशन शुरू होने वाली है. भारत पाकिस्तान तनाव के बीच कई
Last Updated:
Delhi Schools Summer Vacation 2025: दिल्ली के सकूलों में समर वेकेशन की घोषणा हो गई है
हाइलाइट्स
नई दिल्ली (Delhi Schools Summer Vacation 2025). देशभर में गर्मी का सितम शुरू हो चुका है. बीच में कुछ दिन आंधी, बारिश से तापमान कम हुआ था लेकिन अब फिर से वही हाल है. विभिन्न राज्यों में समर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने भी दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है. हालांकि इस बार मई-जून में भी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सीनियर क्लासेस की पढ़ाई चलती रहेगी.
भारत पाकिस्तान तनाव के बीच कई राज्यों में 2-3 दिनों तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है (India Pakistan News). पश्चिम बंगाल में गर्मी की छुट्टियां 16 मई 2025 से होनी थीं. लेकिन अब ममता सरकार ने समर वेकेशन डेट बदल दी है. पश्चिम बंगाल के सभी स्कूलों में कल यानी 09 मई 2025 से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी. यह फैसला भारत पाकिस्तान के बीच बन रही युद्ध की स्थिति को देखते हुए लिया गया है. दिल्ली के सभी स्कूल 11 मई 2025 से बंद होंगे.
Delhi Schools Closed: दिल्ली में कब से कब तक होगी समर वेकेशन?
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने समर वेकेशन की घोषणा कर दी है. देश की राजधानी के सभी स्कूल 11 मई से 30 जून 2025 तक बंद रहेंगे. अगर 30 जून 2025 के बाद भी मौसम ज्यादा गर्म रहता है तो छुट्टियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं. अगर छुट्टियां ज्यादा दिनों के लिए बढ़ाई गईं तो ऑनलाइन क्लासेस का आदेश भी जारी किया जा सकता है. यह आदेश खास तौर पर दिल्ली के सरकारी स्कूलों के लिए है. दिल्ली के प्राइवेट स्कूल अपनी छुट्टियों पर अलग फैसला ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान.. कहां-कहां बंद हुए स्कूल?
Summer Vacation 2025: इन बच्चों को नहीं मिलेगी लंबी छुट्टी
ज्यादातर स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में भी 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए क्लासेस संचालित की जाती हैं. दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने भी इस साल यही आदेश दिया है. गर्मी की छुट्टियों के दौरान दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 9, 10 और 12 के स्टूडेंट्स के लिए रेमेडियल क्लासेस आयोजित की जाएंगी. शिक्षा निदेशालय के सर्कुलर में लिखा है कि 11 मई से 30 जून तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां रहेंगी. वहीं, 13 मई से 31 मई तक रेमेडियल क्लासेज चलाई जाएंगी.
Delhi Remedial Classes: इतने बजे लगेगी रेमेडियल क्लास
इस सर्कुलर के अनुसार, रेमेडियल क्लासेस सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे के बीच होंगी. इससे बच्चे गर्मी की मार से बच जाएंगे. डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों में सभी स्टूडेंट्स को एडजस्ट करने के लिए अलग-अलग विंग में रेमेडियल क्लासेज चलाई जाएंगी. कक्षा 9 और 10वीं के स्टूडेंट्स हर दिन विज्ञान और गणित की पढ़ाई करेंगे. इसमें स्टूडेंट्स की जरूरत को देखते हुए एक तीसरा विषय शामिल किया जा सकता है. इसका फैसला स्कूल प्रिंसिपल ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें- बिहार से भी तेज निकला यह बोर्ड, अभी से जारी कर दी 2026 की एग्जाम डेटशीट
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें
