February 19, 2026
Trending

गुमला का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन! 13 मई से गूंजेगी शिव महापुराण कथा

  • May 9, 2025
  • 0

Last Updated:May 09, 2025, 12:48 IST गुमला के मुरगू गांव स्थित चिरैयानाथ धाम में शिव महापुराण कथा 13 से 17 मई तक होगी. 12 मई को 1.51 लाख

गुमला का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन! 13 मई से गूंजेगी शिव महापुराण कथा

Last Updated:

गुमला के मुरगू गांव स्थित चिरैयानाथ धाम में शिव महापुराण कथा 13 से 17 मई तक होगी. 12 मई को 1.51 लाख महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. पंडित प्रदीप मिश्रा प्रवचन देंगे. आयोजन में 10 से 15 ल…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
कथावाचक

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के गुमला में होने वाले कार्यक्रम में बदलाव ,अब 13 मई

हाइलाइट्स

  • गुमला के मुरगू गांव स्थित चिरैयानाथ धाम में शिव महापुराण कथा 13 से 17 मई तक होगी
  • 12 मई को 1.51 लाख महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी.
  • पंडित प्रदीप मिश्रा प्रवचन देंगे.

गुमला: गुमला जिले के सिसई प्रखंड के मुरगू गांव स्थित चिरैयानाथ धाम में 10 मई से शुरू होने वाला 8 दिवसीय शिव महापुराण कथा वाचन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. अब 13 मई 2025 से शुरू होगा, जोकि 17 मई तक चलेगा. इस बदलाव की जानकारी आयोजकों ने दी है. कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अपनी टीम के साथ हिस्सा लेंगे. शिव महापुराण के इस आयोजन का स्वागत करने के लिए स्थानीय लोग बहुत उत्साहित हैं.

कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की होगी शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ 12 मई 2025 को कलश यात्रा से होगा, जिसमें लगभग 1 लाख 51 हजार महिलाएं भाग लेंगी. यह यात्रा जिले में पहली बार आयोजित हो रही है. इसके माध्यम से श्रद्धालु इस आयोजन की सफलता की कामना करेंगे. कलश यात्रा के बाद 13 मई से कथा वाचन शुरू होगा. इस कार्यक्रम में श्रद्धालु और दर्शक पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में शामिल होंगे.

विशाल श्रद्धालुओं के आने की संभावना
इस आयोजन में लगभग 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. गुमला जिला को ‘बाबा नगरी’ के नाम से भी जाना जाता है. यहां पर पहले से ही शिवलिंग और प्राचीन मंदिरों की भरमार है. अब इस कार्यक्रम से जिले में धार्मिक पर्यटन को एक नई दिशा मिलेगी.

भव्य आयोजन की तैयारी
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चिरैयानाथ धाम में भव्य पंडाल और अन्य सुविधाएं तैयार की जा रही हैं. आयोजक समिति के सदस्य जगदम सिंह और विश्वकर्मा गिरी ने इस आयोजन की तैयारी के बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से इस धार्मिक उत्सव में शामिल होने की अपील की.

श्रद्धालुओं की काफी उम्मीदें
पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण प्रवचन को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र के लोग बहुत उत्साहित हैं. उनका मानना है कि इस आयोजन से न केवल धार्मिक जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि समुदाय में एकजुटता भी आएगी.

homejharkhand

गुमला का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन! 13 मई से गूंजेगी शिव महापुराण कथा

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar