February 19, 2026
Trending

IPL suspended: BCCI ने आईपीएल को किया स्थगित, लिया बड़ा फैसला

  • May 9, 2025
  • 0

Last Updated:May 09, 2025, 12:18 IST भारत-पाक तनाव के कारण आईपीएल स्थगित हो सकता है. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द हुआ. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया

IPL suspended: BCCI ने आईपीएल को किया स्थगित, लिया बड़ा फैसला

Last Updated:

भारत-पाक तनाव के कारण आईपीएल स्थगित हो सकता है. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द हुआ. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया जानकारी देंगे. पीसीबी ने पीएसएल UAE में शिफ्ट किया.

IPL suspended: BCCI ने आईपीएल को किया स्थगित, लिया बड़ा फैसला

Yashoraj IT Solutions

आईपीएल हुआ स्थगित

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग को भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से स्थगित किया जा सकता है. गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबलो को रद्द कर दिया गया था. जानकारी के मुताबित आज टूर्नामेंट को आगे कराए जाने को लेकर चर्चा हो रही है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया इस बात की जानकारी दे सकते हैं. आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने शुक्रवार को होने वाली बैठक को लेकर पहले ही बात की थी.

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने पीटीआई से कहा, ‘‘फिलहाल जो स्थिति है हम उसकी समीक्षा कर रहे हैं. हमारे सामने जो भी स्थिति है वो लगातार बदल रही है. हमें सरकार की तरफ से किसी तरह का कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है. जाहिर है कि हर तरह की चीजों को ध्यान में रखते हुए ही आगे किसी तरह का कोई फैसला लिया जाएगा. शुक्रवार को जो मैच होना है वो तो यह फिलहाल तय कार्यक्रम के मुताबिक ही खेला जा रहा है.’’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत के साथ चल रहे टकराव की वजह से शुक्रवार पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को देश के बाहर शिफ्ट करने का फैसला लिया. टूर्नामेंट के बचे मैचों को संयुक्त अरब अमीरात में कराया जाएगा.

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

IPL suspended: BCCI ने आईपीएल को किया स्थगित, लिया बड़ा फैसला

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar