February 19, 2026
Trending

कोई यहां खड़ा नहीं रहेगा, चलिए-चलिए…अचानक इंडिया गेट पर गूंजने लगी आवाज

  • May 9, 2025
  • 0

नई दिल्ली. भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच गुरुवार देर रात इंडिया गेट पर अचानक माइक्रोफोन की आवाज गूंजने लगी. दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने लोगों को वहां से

कोई यहां खड़ा नहीं रहेगा, चलिए-चलिए…अचानक इंडिया गेट पर गूंजने लगी आवाज

नई दिल्ली. भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच गुरुवार देर रात इंडिया गेट पर अचानक माइक्रोफोन की आवाज गूंजने लगी. दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने लोगों को वहां से हटने के लिए कहा. सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि सिपाही वहां सड़क पर खड़े लोगों को आगे बढ़ते रहने और वहां खड़े न रहने के लिए कह रहा है.  आपको बता दें कि इंडिया गेट जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर मौजूद लोगों से पुलिस ने तुरंत इलाका खाली करने को कहा गया जिसके बाद यह वीडियो सामने आया है. वहां ट्रैफिक भी नियंत्रित किया गया. पुलिस द्वारा माइक पर घोषणा कर लोगों से जगह खाली करने की अपील की गई.

Yashoraj IT Solutions

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. हालात को गंभीर देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं. जम्मू सहित कई सीमावर्ती इलाकों में हुई गोलाबारी के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.

अधिकारियों के अनुसार, सभी जिलाधिकारियों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की और स्वास्थ्य विभाग व आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की. नई दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और राहत तंत्र की तैयारियों की जांच की जा रही है.

पूर्वी दिल्ली प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि वे त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली (Quick Response Mechanism) की समीक्षा कर रहे हैं और जिन क्षेत्रों में सुधार की ज़रूरत है, उन्हें चिन्हित कर रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि रात की गश्त को और तेज किया गया है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा. राष्ट्रीय राजधानी के अहम इलाकों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर अर्धसैनिक बलों समेत अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा कि सभी विभागों के कर्मचारी अगले आदेश तक छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे. हालात की गंभीरता को देखते हुए ये कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है.

पूर्वी दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) अभिषेक धनिया ने एक बयान में कहा, “जारी आतंकवाद विरोधी उपायों के तहत, पुलिस ने मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन, जो एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है, की सुरक्षा की पूरी जांच की. इस दौरान, CISF कर्मचारियों को संबोधित किया गया और एक समन्वय बैठक आयोजित की गई.”

उन्होंने आगे कहा, “स्टेशन को 41 सक्रिय सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षित किया गया है, जो हर महत्वपूर्ण स्थान पर निगरानी रख रहे हैं. प्रत्येक शिफ्ट में 7 पुरुष और 2 महिला CISF कर्मी तैनात रहते हैं, जो पूरे दिन और रात की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.”

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar