पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर से लेकर राजस्थान तक ताबड़तोड़ हमले किए. सैकड़ों मिसाइलें और डोन से हमले किए, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. आपने भी ये वीडियोज देखे होंगे. लेकिन जो तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं, उसमें दिख रहा ड्रोन है या मिसाइलें, इसके बारे में डिफेंस एक्सपर्ट ने विस्तार से बताया है.
न्यूज18इंडिया से बातचीत में कर्नल दानवीर ने बताया कि ड्रोन रात में नजर नहीं आते. इसकी वजह ये है कि उनके आगे पीछे कोई फ्लैश लाइट या रोशनी नहीं होती. ड्रोन कोई रॉकेट पॉवर से नहीं चलता. लेकिन इस तस्वीर में जो लाइटें दिख रही हैं, वो मिसाइल की बैक बर्नर यानी मिसाइल के पीछे से आने वाली रोशनी है. क्योंकि जब मिसाइल चलती है तो पीछे से आग लगती है. ड्रोन में ऐसा कुछ भी नहीं होता. साफ है कि पाकिस्तान ने ईरान की स्टाइल में एक साथ सैकड़ों मिसाइलों से अटैक किया है.