February 19, 2026
Trending

'SDO साहब संभल जाओ…तुम हवा में गोली चलाने को मजबूर, हम नहीं'

  • May 8, 2025
  • 0

Last Updated:May 08, 2025, 23:53 IST Ramnagar News: कुछ अज्ञात लोग रात को वन परिसर में स्थित मनीष जोशी के आवास पर पहुंचे और पथराव कर दिया. उन्होंने

'SDO साहब संभल जाओ…तुम हवा में गोली चलाने को मजबूर, हम नहीं'

Last Updated:

Ramnagar News: कुछ अज्ञात लोग रात को वन परिसर में स्थित मनीष जोशी के आवास पर पहुंचे और पथराव कर दिया. उन्होंने वहां खड़ी सरकारी गाड़ी पर भी पथराव किया और एक पत्थर में लपेटकर धमकी भरी चिट्ठी भेजी.

'SDO साहब संभल जाओ...तुम हवा में गोली चलाने को मजबूर, हम नहीं'

Yashoraj IT Solutions

वन विभाग के अधिकारी को धमकी भरी चिट्ठी भेजी.

रामनगर. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में वन विभाग के एक अधिकारी को फिल्मी अंदाज में धमकी देने का मामला सामने आया है. तराई पश्चिमी वन प्रभाग के सब-डिवीजनल ऑफिसर (SDO) मनीष जोशी के घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया और उनके आवास पर खड़ी सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए. हमलावरों ने पत्थर में लपेटकर एक धमकी भरी चिट्ठी भी भेजी. इसमें SDO को संभलकर रहने और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है. मनीष जोशी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही है.

मिली जानकारी के अनुसार, SDO मनीष जोशी मंगलवार की सुबह अवैध खनन की सूचना पर खड़ंजा गेट पर पहुंचे थे. जोशी को खनन माफियाओं ने घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई. वन विभाग की टीम ने हवाई फायरिंग कर खुद को वहां से निकाला. जिसके बाद SDO फौरन कोतवाली पहुंचे और आपबीती बताई. जिसके बाद खड़ंजा गेट से खनन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया. वहीं वाहन स्वामियों ने भी SDO और उनकी टीम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

‘तुमसे पहले भी थे, तुम्हारे बाद भी रहेंगे’
वहीं रात को कुछ अज्ञात लोग वन परिसर में स्थित मनीष जोशी के आवास पर पहुंच गए और पथराव कर दिया. उन्होंने वहां खड़ी गाड़ी पर भी पथराव किया और एक पत्थर में लपेटकर धमकी भरी चिट्ठी भेजी. चिट्ठी में लिखा था, ‘एसडीओ साहब ज्यादा दबंगई ठीक नहीं है. तुमसे पहले भी थे, तुम्हारे बाद भी रहेंगे. तुम नजर में हो हमारी. देहरादून से देख रहे हैं. कुछ टाइम बचा है, चैन से रहो. संभल जाओ. अब पानी सिर से ऊपर जा रहा है. तुम लोग हवा में गोली चलाने को मजबूर हो, हम नहीं हैं. जंगल के बीच में कभी कुछ हो गया, तो हम जिम्मेदार नहीं होंगे. यह बात अपने तक रखो तो ठीक होगा, बाकी तुम्हारी मर्जी. शुभचिंतक.’

रात के चलते हमलावरों को पहचान नहीं पाए
एसडीओ मनीष जोशी ने रात में ही पुलिस को घटना सी सूचना दी. अगले दिन वह जसपुर के एसडीओ संदीप गिरी के साथ कोतवाली पहुंचे और कोतवाल अरुण सैनी को विस्तार से घटना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रात के समय वह पथराव करने वालों को पहचान नहीं पाए लेकिन उन्हें पूरा यकीन है कि ये करतूत खनन माफियाओं की ही है. वह उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं. कोतवाल सैनी ने कहा कि हमलावरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. कठोर कार्रवाई की जाएगी. सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

homeuttarakhand

‘SDO साहब संभल जाओ…तुम हवा में गोली चलाने को मजबूर, हम नहीं’

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar