PBKS vs DC: पंजाब और दिल्ली का मैच रद्द, धर्मशाला स्टेडियम को कराया गया खाली
- May 8, 2025
- 0
नई दिल्ली. आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (Punjab Kings vs Delhi Capitals) के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा था लेकिन मैच
नई दिल्ली. आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (Punjab Kings vs Delhi Capitals) के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा था लेकिन मैच
नई दिल्ली. आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (Punjab Kings vs Delhi Capitals) के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा था लेकिन मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ गया है. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में 122 रन बना लिए थे और 1 विकेट भी गंवाया था. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे टेंशन के बीच धर्मशाला में ब्लैकआउट किया गया. जिसके कारण मैच को रद्द करना पड़ा. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले.
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत के बाद कहा,” आउटफील्ड को ध्यान में रखते हुए हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. फैंस इस फैसले से खुश हैं. अगर आप आईपीएल में चलन देखें, तो जो खिलाड़ी फॉर्म में हैं और मैच जीतते हैं, वे चैंपियनशिप जीतते हैं. टीम का मनोबल ऊंचा है. यह महत्वपूर्ण है कि हम सही तरीके से टिक करें. हम उसी बल्लेबाजी लाइन-अप के साथ जा रहे हैं.”
मैच हुआ रद्द
पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द कर दिया गया है. पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन के हमलों को देखते हुए धर्मशाला में भी ब्लैक आउट किया गया. जिसकी वजह से मैच को रद्द करना पड़ा और स्टेडियम को भी खाली कराया गया. दोनों टीमों को एक एक अंक मिले.
5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 65-0
5 ओवर के बाद पंजाब ने बिना किसी विकेट नुकसान के 65 रन बना लिए हैं. प्रभसिमरन सिंह 23 और प्रियांश आर्या 41 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों ने अच्छी शुरुआत दिलाई है.
लगातार अपडेट के लिए जुड़े रहे….
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:
पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन
