February 20, 2026
Trending

पाकिस्तानी गानों, वेब सीरीज और पॉडकास्ट पर भी स्ट्राइक, OTT को सख्त निर्देश

  • May 8, 2025
  • 0

Last Updated:May 08, 2025, 17:43 IST भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तानी कंटेंट, गाने और पॉडकास्ट पर

पाकिस्तानी गानों, वेब सीरीज और पॉडकास्ट पर भी स्ट्राइक, OTT को सख्त निर्देश

Last Updated:

भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तानी कंटेंट, गाने और पॉडकास्ट पर बैन लगा दिया है. अब दर्शक पाकिस्तानी गाने व वेब सीरीज नहीं देख सकेंगे.

पाकिस्तानी गानों, वेब सीरीज और पॉडकास्ट पर भी स्ट्राइक, OTT को सख्त निर्देश

Yashoraj IT Solutions

ओटीटी पर बैन हुईं पाकिस्तानी सीरीज

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पाकिस्तानी कंटेंट, गाने, पॉडकास्ट को नहीं दिखाया जाएगा. मतलब ये कि पाकिस्तानी कॉन्टेंट पर बैन लग गया है. अब पाकिस्तानी गाने व वेब सीरीज भी दर्शक नहीं देख सकेंगे.

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान की कमर टूटी हुई है. अब पड़ोसी मुल्क की एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री को भी भारत ने तोड़ दिया है. देश ने फैसला लिया है कि अब सभी प्लेटफॉर्म से पाकिस्तानी कंटेंट की भी सफाई होगी. न PAK ks गाने बजेंगे न ही वेब सीरीज और पाकिस्तानी ड्रामा. भारत सरकार ने इस कदम को उठाते हुए सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म को सख्त निर्देश भी दे दिए हैं.

भारत में पाकिस्तान कॉन्टेंट बैन
पहलगाम अटैक के बाद भारत ने कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल और हस्तियों को बैन किया था. अब एक कदम और बढ़ाते हुए पाकिस्तानी कॉन्टैंट को भी बैन कर दिया गया है. जिसके बाद पाकिस्तानी इंडस्ट्री को गहरा झटका लगने वाला है. अब न तो पाक गाने सुनने को मिलेंगे न ही कोई वेब सीरीज. साफ साफ ये भी निर्देश दिए गए हैं कि ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू भी होते हैं.

सरकार ने 2021 के आईटी नियमों का ज़िक्र करते हुए कहा है कि ऐसा कोई भी कंटेंट नहीं दिखाना चाहिए जो:

– भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाए

– देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो

– भारत के दूसरे देशों से रिश्ते बिगाड़े

– लोगों को हिंसा के लिए उकसाए या समाज में अशांति फैलाए

ओटीटी को निर्देश

हाल ही में 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान से जुड़े संगठनों की भूमिका को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है. इसके चलते भारत में मौजूद सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को तुरंत प्रभाव से पाकिस्तान से जुड़े कंटेंट जैसे फिल्में, वेब सीरीज, गाने और पॉडकास्ट हटाने के निर्देश दिए गए हैं, चाहे वे फ्री हों या पेड.

homeentertainment

पाकिस्तानी गानों, वेब सीरीज और पॉडकास्ट पर भी स्ट्राइक, OTT को सख्त निर्देश

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar