400KM के दायरे में दुश्मन की एक-एक मिसाइल को खा लेता है S-400
- May 8, 2025
- 0
Last Updated:May 08, 2025, 16:11 IST India S400 destroys Pakistani missiles: भारत ने पाकिस्तान की मिसाइलें S-400 सिस्टम से हवा में ही मार गिराईं. रूस से मिले इस
Last Updated:May 08, 2025, 16:11 IST India S400 destroys Pakistani missiles: भारत ने पाकिस्तान की मिसाइलें S-400 सिस्टम से हवा में ही मार गिराईं. रूस से मिले इस
Last Updated:
S400 एयर डिफेंस सिस्टम, जिससे भारत ने पाकिस्तान की मिसाइलों को मार गिराया.
हाइलाइट्स
भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल अटैक करने की नापाक कोशिश की, लेकिन हमारे ‘सुदर्शन चक्र’ S-400 ने एक-एक मिसाइलों को बीच हवा में ही मार गिराया. यह पलटवार इतना तगड़ा था कि पाकिस्तान की सेना को बचने का मौका ही नहीं मिला. रूस से तोहफे में मिले इस गिफ्ट ने पाकिस्तान की हर मिसाइल को जमीन पर गिरने से पहले ही आसमान में जलाकर खाक कर दिया. इसकी खूबियां जानने के बाद आप भी खुद को सुरक्षित महसूस कर पाएंगे.
S-400 की खासियत की बात करें तो नाम से ही इसकी क्षमता को समझा जा सकता है. यह एक ऐसा सिस्टम है जो 400 किलोमीटर के इलाके में दुश्मन के किसी भी एरियल अटैक को ध्वस्त कर देता है. 400 किलोमीटर को आप सुदर्शन चक्र से समझ सकते हैं, जैसे भगवान श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र चारों ओर घूमता रहता है, ठीक उसी तरह S-400 के वॉल्ब भी चारों ओर घूमते रहते हैं और किसी भी ओर से कोई मिसाइल, विमान आ जाए तो पल भर में खाक कर देते हैं.
किसी भी तरह के अटैक को ध्वस्त करने में सक्षम
S-400 किसी भी तरह के स्ट्रेटिजिक बॉम्बर, इलेक्ट्रिक वॉरफ्यर प्लेन , टोही विमान , अर्ली वॉर्निग रडार एयरक्राफ्ट, फाइटर एयरक्राफ्ट, आर्मड ड्रोन और बैलेस्टिक मिसाइल तक के हमले को रोक सकता है. इसके शक्तिशाली रडार तो 500 किलोमीटर दूर से दुश्मन के एरियल टार्गेट को ट्रैक कर लेता है और जैसे ही वो रेंज में आता है तो ये उसे तबाह कर देता है.
पंजाब-राजस्थान में गिर नहीं पाएगी एक भी मिसाइल
एक सामान्य रेजिमेंट में 8 लॉन्च वेहिकल और हर लॉन्चर में 4 मिसाइल ट्यूब यानी की एक स्क्वार्डन में 32 मिसाइलें लगी होती हैं. इसमें कमांड एंड कंट्रोल, लॉंग रेंज रडार हैं… जो दो किलोमीटर से 400 किलोमीटर दूर से आने वाले किसी भी एरियल अटैक को ध्वस्त कर सकता हैं…अगर तीसरे स्क्वार्डन के असर की बात करें तो जिस लोकेशन पर इसको तैनात किया जा रहा है, वहां से पंजाब और राजस्थान की तरफ से आने वाले किसी भी एरियल अटैक को ध्वस्त किया जा सकेगा.
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें
