पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर दागीं मिसाइलें, S400 ने हवा में ही किया तबाह
- May 8, 2025
- 0
Last Updated:May 08, 2025, 15:10 IST India Attack On Pakistan: भारतीय सेना ने बड़ी जानकारी दी है. खबर आ रही है कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर वाले दिन
Last Updated:May 08, 2025, 15:10 IST India Attack On Pakistan: भारतीय सेना ने बड़ी जानकारी दी है. खबर आ रही है कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर वाले दिन
Last Updated:

India Attack On Pakistan: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया. भारतीय सेना ने समय रहते पाकिस्तान के सारे हमलों को फेल कर दिया है. दरअसल, पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर वाले दिन भारत के 15 शहरों को टारगेट किया था. मगर, भारतीय सेना की मुश्तैदी से पाकिस्तान को इसमें भी हार का सामना करना पड़ा. दरअसल, भारतीय सेना ने रूस की एस-400 की मदद से उनके सभी मिसाइलों को नष्ट कर दिया.
बताया जा रहा है कि 7 मई की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की. पर भारतीय सेना ने इन हमलों को इंटीग्रेटिड काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से बेअसर कर दिया. इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं, जो पाकिस्तानी हमलों को साबित करते हैं.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
