February 21, 2026
Trending

हिमाचल प्रदेश में 4 दिन तक मौसम रहेगा मेहरबान, बारिश-ओलावृष्टि-आंधी का अलर्ट

  • May 8, 2025
  • 0

Last Updated:May 08, 2025, 14:39 IST Himachal Weather Alert: हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार जताए गए हैं. बीते चौबीस घंटे में भी प्रदेश में कई जिलों में

हिमाचल प्रदेश में 4 दिन तक मौसम रहेगा मेहरबान, बारिश-ओलावृष्टि-आंधी का अलर्ट

Last Updated:

Himachal Weather Alert: हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार जताए गए हैं. बीते चौबीस घंटे में भी प्रदेश में कई जिलों में बारिश हुई है और आने वाले दिनों में पानी बरसेगा. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

हिमाचल प्रदेश में 4 दिन तक मौसम रहेगा मेहरबान, बारिश-ओलावृष्टि-आंधी का अलर्ट

Yashoraj IT Solutions

शिमला में गुरुवार को खिली हल्की धूप.

शिमला. हिमाचल प्रदेश पर बीते एक सप्ताह से मौसम मेहरबना है. रोजाना बारिश हो रही है. बीते चौबीस घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात हुई है. वहीं, अगले 7 दिन तक बारिश के आसार जताए गए हैं और मौसम विभाग ने चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज आंधी चलने के भी आसार हैं.

शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र ने बुलेटिन जारी किया और बताया कि हिमाचल प्रदेश में 11 मई तक मौसम बिगड़ा रह सकता है. बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. इस दौरान हमीरपुर में 26.5 एमएम बारिस हुई है. इसके अलावा, नगरोटा सूरियां में 16.2, रोहड़ू 15.0, सराहन 10.0, बंजार और गुलेर 8.2, कांगड़ा 7.7, बरठी  6.5, धर्मपुर 6.2, कसोल और नारकंडा 6.0, सांगला 5.8 और ऊना में 5.2 पानी बरसा है.

मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 मई तक मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश का पूर्वानुमान है. 11 मई से मौसम में सुधार के आसार हैं, जबकि 12 से 14 मई तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है.

शिमला में गुरुवार को हल्के बादल भी छाए रहे.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के मुताबिक, इन दिनों राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया जा रहा है. शिमला में अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा, जबकि ऊना में सबसे ज्यादा 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 11 मई के बाद जैसे ही धूप निकलेगी और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

हिमाचल प्रदेश में मौसम का अनुमान.

मौसम विभाग ने बताया कि 1 से 8 मई तक हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 27 फीसदी अधिक बारिश हुई है. इस दौरान 22.4 मिलीमीटर औसतन बारिश दर्ज की गई है. बिलासपुर में सामान्य से 280 फीसदी पानी बरसा है. हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में काफी ज्यादा बरसात देखने को मिली है. गर्म मैदानी जिले ऊना में 113 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है.

homehimachal-pradesh

हिमाचल प्रदेश में 4 दिन तक मौसम रहेगा मेहरबान, बारिश-ओलावृष्टि-आंधी का अलर्ट

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar