सीकर में जारी रहेगा अंधड़ और बारिश का दौर, गर्मी से मिला भारी राहत
- May 8, 2025
- 0
Last Updated:May 08, 2025, 13:38 IST Sikar Weather Update: शेखावाटी क्षेत्र में मौसम में बदलाव जारी है. सीकर, चूरू और झुंझुनू में नमी कम हो रही है. तापमान
Last Updated:May 08, 2025, 13:38 IST Sikar Weather Update: शेखावाटी क्षेत्र में मौसम में बदलाव जारी है. सीकर, चूरू और झुंझुनू में नमी कम हो रही है. तापमान
Last Updated:
हाइलाइट्स
सीकर. शेखावाटी क्षेत्र के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के असर कम होने से शेखावाटी क्षेत्र सीकर, चूरू और झुंझुनू में नमी की मात्रा कम हो रही है. बुधवार को सीकर के फतेहपुर में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार सीकर और चूरू सहित प्रदेश के कुछ इलाकों में अंधड़ और बारिश का दौर जारी रहेगा.
ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट
बाकी जगहों में तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी के आसार है. बुधवार की बात करें तो तीनों जिलों का मौसम सुबह से साफ रहा, दिन में धूप के कारण तापमान करीब दो डिग्री बढ़ा लेकिन गर्मी और लू से राहत रही. दोपहर बाद आंशिक बादल छाए और धूप के तेवर कम हुए और शाम को मौसम सुहाना रहा. रात को तापमान में नमी बढ़ने और ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्द की गई.
ये रहा तीनों जिलों का तापमान
फतेहपुर में अधिकतम सीकर में बुधवार को अधिकतम सीकर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चूरू में बुधवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 37.3 व न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री की गिरावट के साथ 24.2 डिग्री दर्ज किया गया. इससे पूर्व मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.7 व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा था. इसके अलावा झुंझुनू में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
आगे आधी बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार तीन-चार दिन में प्रदेश में अंधड़ और बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके अलावा 12 व 13 मई से आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. इससे तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी के आसार है. ऐसे में आगामी तीन-चार दिन तक गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार आज शेखावाटी क्षेत्र के कई इलाकों में बादल छाए के असर है वही, कहीं कहीं पर बूंदाबादी हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है.
