February 21, 2026
Trending

श‍िवल‍िंग पर कौनसा अनाज चढ़ाने से म‍िलता है क्‍या फल? ज्‍योत‍िष से जानें उपाय

  • May 8, 2025
  • 0

Last Updated:May 08, 2025, 13:08 IST भगवान शिव को जल, शहद, दूध, धतूरा और बेलपत्र चढ़ाने से प्रसन्न किया जा सकता है. शिवलिंग पर काले तिल, चावल, जौ,

श‍िवल‍िंग पर कौनसा अनाज चढ़ाने से म‍िलता है क्‍या फल? ज्‍योत‍िष से जानें उपाय

Last Updated:

भगवान शिव को जल, शहद, दूध, धतूरा और बेलपत्र चढ़ाने से प्रसन्न किया जा सकता है. शिवलिंग पर काले तिल, चावल, जौ, गेहूं, चने की दाल, मूंग की दाल, अरहर की दाल और काली उड़द चढ़ाने से विभिन्न लाभ मिलते हैं.

श‍िवल‍िंग पर कौनसा अनाज चढ़ाने से म‍िलता है क्‍या फल? ज्‍योत‍िष से जानें उपाय

Yashoraj IT Solutions

श‍िवल‍िंग पर चावल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है.

हाइलाइट्स

  • काले तिल चढ़ाने से पितृ दोष शांत होता है.
  • चावल चढ़ाने से अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होती है.
  • गेहूं चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है.

Shivling Ke Upay: भगवान श‍िव को ‘भोलेनाथ’ के नाम से भी जाना जाता है. क्‍योंकि वह ऐसे भोले नाथ हैं ज‍िन्‍हें आप मात्र जल चढ़ाकर भी प्रसन्न कर सकते हैं. श‍िव की आराधना जीवन के कई कष्‍टों से छुटकारा द‍िला सकती है. यूं तो भगवान श‍िव पर जल और शहद से लेकर दूध, धतूरा और बेलपत्रों तक बहुत कुछ चढ़ाया जाता है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि श‍िवजी को अलग-अलग अनाज अर्प‍ित कर आप अपने जीवन की कई परेशान‍ियों से मुक्‍ति पा सकते हैं. आइए जानते हैं प्रस‍िद्ध ज्‍योत‍िष गार्गी जेटली से कि श‍िवल‍िंग पर कौनसा अनाज चढ़ाने से कौनसा फल म‍िलता है.

श‍िवजी पर कौनसा अनाज चढ़ाने से म‍िलता है क्‍या फल?

1. श‍िवल‍िंग पर पूजा करते हुए जब आप काले त‍िल चढ़ाने से मान्‍यता है कि जन्‍म जन्‍मांतर के पाप नष्‍ट हो जाते हैं. काले तिल चढ़ाने से पितृ दोष शांत होता है. साथ ही इससे राहू के दुष्‍प्रभाव शांत होते हैं.

2. श‍िवल‍िंग पर चावल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है. श‍िवल‍िंग पर चावल चढ़ाने से अखण्‍ड लक्ष्‍मी की प्राप्‍ति होती है. ध्‍यान रखें कि श‍िवल‍िंग पर हमेशा साबुत चावल ही चढ़ाएं, टूटा हुआ चावल न चढ़ाएं.

3. श‍िवल‍िंग पर जौ चढ़ाना भी शुभ माना जाता है. इससे जीवन में लंबे समय से चल रही परेशान‍ियां दूर होती है और आपके सामान्‍य जीवन में सुख और समृद्ध‍ि होती है.

4. यद‍ि आपको संतान सुख की प्राप्‍ति की कामना है तो आपको श‍िवल‍िंग पर गेंहू चढ़ाना चाहिए. शास्‍त्रों में वर्ण‍ित है कि श‍िवल‍िंग पर गेंहू चढ़ाने से सुयोग्‍य संतान की प्राप्‍ति होती है. अगर पहले से ही संतान है तो उसकी तरक्‍की और प्रगति के ल‍िए भी गेहूं चढ़ाना चाहिए. शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से विवाह की बाधा दूर होती है. वैवाहिक दंपत्ति को शिवलिंग पर गेहूं जरूर चढ़ाना चाहिए.

5. श‍िवल‍िंग पर दालें चढ़ाने का भी व‍िशेष फल म‍िलता है. श‍िवल‍िंग पर चने की दाल चढ़ाने से अज्ञात ऋणों से व प‍ितृ ऋण से मुक्‍ति म‍िलती है.

6. वहीं श‍िवल‍िंग पर मूंग की दाल चढ़ाने से सभी प्रकार की मनोकामना पूरी होती है.

7. श‍िवल‍िंग पर अरहर की दाल भी चढ़ाई जाती है. अरहर की पीली दाल चढ़ाने से तन-मन और धन से जुड़े सभी प्रकार के दुख दूर हो जाते हैं. पीले अरहर चढ़ाने से नौकरी में सफलता मिलती है. इससे आपका बुध ग्रह ठीक होता है.

8. वहीं जब आप श‍िवल‍िंग पर काली उड़द की दाल चढ़ाते हैं तो आपके जीवन में शन‍ि से जुड़े सभी तरह के अशुभ प्रभाव समाप्‍त हो जाते हैं.

authorimg

Deepika Sharma

दीपिका शर्मा प‍िछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्‍शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र…और पढ़ें

दीपिका शर्मा प‍िछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्‍शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र… और पढ़ें

homeastro

श‍िवल‍िंग पर कौनसा अनाज चढ़ाने से म‍िलता है क्‍या फल? ज्‍योत‍िष से जानें उपाय

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar