February 21, 2026
Trending

पाक ने छुपकर मारा, हम चुन-चुन कर मारेंगे! शौर्य चक्र धर्माराम की पत्नी बोली

  • May 8, 2025
  • 0

Last Updated:May 08, 2025, 11:04 IST Opretion Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर पूरे देश को गर्व है. वीरांगना टिमू देवी ने इसे नए भारत की पहचान बताया है. 2015

पाक ने छुपकर मारा, हम चुन-चुन कर मारेंगे! शौर्य चक्र धर्माराम की पत्नी बोली

Last Updated:

Opretion Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर पूरे देश को गर्व है. वीरांगना टिमू देवी ने इसे नए भारत की पहचान बताया है. 2015 में धर्माराम ने लश्कर आतंकी अख्यात अल्लाह भट्ट को मार गिराया था और शौर्य चक्र से सम्मानित हुए थे…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
शहीद

शहीद धर्माराम की वीरांगना

बाड़मेर. Operation Sindoor: पूरे देश में ऑपरेशन सिंदूर के चर्चे है. हर भारतीय को नरेंद्र मोदी सरकार की इस एयर स्ट्राइक पर नाज़ है लेकिन नाज़ की इस अनुभूति से चार कदम आगे उन वीरांगनाओं और शहीद परिवारों को इस फैसले के बाद बेहद सुकून मिला है. सुकून इस बात का कि उनके जिस सिंदूर को पाकिस्तान ने छीना था आज वह बिलख रहा है.

जम्मू कश्मीर में यारीपुरा में लश्कर के खूंखार आतंकी अख्यात अल्लाह भट्ट को मौत की घाट उतारने वाले शौर्य चक्र धर्माराम की वीरांगना टिमू देवी ने लोकल 18 को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि देर रात हुई एयर स्ट्राइक नए भारत की पहचान है. सरकार 9 नहीं 900 जगह घुसकर मारे. वह बताती हैं कि पाकिस्तान छुप-छुप कर मारता है, हम चुन-चुन कर मारेंगे.

2015 में जवान धर्माराम ने अकेले ही किया था आतंकियों का सामना
आपको बता दें कि 25 मई 2015 जम्मू कश्मीर के यारीपुरा जिले के काजीकुला में सेना को सूचना मिली कि एक मकान में दो आतंकी छिपे हुए हैं. वहां तैनात बाड़मेर के लाल धर्माराम सहित उसके पंद्रह साथी आतंकियों की नापाक हरकत को नेस्तनाबूद करने के लिए मौके पर पहुंचे. लश्कर के इन दो आतंकियों में से एक ने दोपहर 12 बजे सेना की कार्रवाई की भनक लगते ही फायरिंग शुरू कर दी. मकान में छिपे आतंकियों में से एक ने छल से धर्माराम पर हमला कर दिया.

धर्माराम के पैर और पीठ पर दो गोली लगी. जवान धर्माराम ने अदम्य साहस और जज्बा दिखाते हुए खुद को गोली लगने के बाद भी इनामी और लश्कर के खूंखार आतंकी अख्यात अल्लाह भट्ट को मार गिराया. आतंकी भागने के लिए गोलियां बरसाते हुए छत से कुदा. उसके छलांग लगाने तक धर्माराम ने उसके सीने में 30 गोलियां उतार दी. मुठभेड़ में घायल धर्माराम इलाज के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे. बाद में उनकी वीरांगना को महामहिम राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र प्रदान किया था.

authorimg

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें

homerajasthan

पाक ने छुपकर मारा, हम चुन-चुन कर मारेंगे! शौर्य चक्र धर्माराम की पत्नी बोली

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar