55, 65, 75, और 85 इंच डिस्प्ले के साथ Hisense U8Q 4K Mini LED स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत
- May 8, 2025
- 0
Hisense ने अपना नया स्मार्ट TV Hisense U8Q लॉन्च किया है। यह स्मार्ट TV कंपनी ने 55, 65, 75, और 85 इंच साइज में पेश किया है। U8Q
Hisense ने अपना नया स्मार्ट TV Hisense U8Q लॉन्च किया है। यह स्मार्ट TV कंपनी ने 55, 65, 75, और 85 इंच साइज में पेश किया है। U8Q
Hisense U8Q 4K Mini LED स्मार्ट TV को कंपनी ने 55, 65, 75, और 85 इंच साइज में पेश किया है। ये टीवी यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। 55 इंच मॉडल की कीमत 1299 यूरो (लगभग 1,24,000 रुपये) है। जबकि लाइनअप के सबसे बड़े मॉडल 85 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 2799 यूरो (लगभग 2,68,000 रुपये) बताई गई है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Hisense U8Q 4K Mini-LED TV में कंपनी ने 4K रिजॉल्यूशन (3840 x 2160 पिक्सल) का सपोर्ट दिया है। इसमें Mini-LED डिस्पले टेक्नोलॉजी है। टीवी 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टीवी में Dolby Vision IQ, HDR10+, IMAX Enhanced, और Filmmaker Mode जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं। इसका कंट्रास्ट रेश्यो 2,000:1 है। HDR कंटेंट के लिए टीवी में 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। जबकि साधारण मोड में ब्राइटनेस 700 निट्स की है।
Hisense U8Q में Hi-View Engine Pro मिलता है जो MediaTek Pentonic 800 चिप के साथ रन करता है। इसकी मदद से टीवी रियल टाइम AI पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन करता है और मोशन हैंडलिंग बेहतर तरीके से कर पाता है। टीवी में MEMC, 4K अपस्केलिंग और स्मूद फ्रेम इंटरपोलेशन जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी है।
साउंड के लिए इसमें 4.1.2 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है जिसमें 90W तक की आउटपुट मिल जाती है। जिसके साथ में कंपनी ने Dolby Atmos और DTS Virtual:X का सपोर्ट भी दिया है। इसके अलावा टीवी में एडवांस्ड गेमिंग फीचर्स जैसे AMD FreeSync, Game Mode Pro, और एक डेडीकेटेड Game Bar भी दिया गया है।
Hisense U8Q टीवी यूरोप में Vidaa OS पर रन करता है। टीवी में कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया गया है। इसमें वॉयस कमांड भी दी जा सकती हैं। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, HDMI 2.1 (x3), USB 3.0, और S/PDIF का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ सोलर पावर पर चलने वाला रिमोट कंट्रोल भी दिया है।
