February 20, 2026
Trending

असली लोगों की सच्ची कहानी है 'भारत स्टार्टअप यात्रा', OTT पर जल्द होगा रिलीज

  • May 8, 2025
  • 0

नई दिल्ली: आज के दौर में जब कहानी कहने के तरीके बदल चुके हैं, तब भी कुछ लोग हैं जो इसकी आत्मा को जिंदा रखते हैं. ऐसे ही

असली लोगों की सच्ची कहानी है 'भारत स्टार्टअप यात्रा', OTT पर जल्द होगा रिलीज

नई दिल्ली: आज के दौर में जब कहानी कहने के तरीके बदल चुके हैं, तब भी कुछ लोग हैं जो इसकी आत्मा को जिंदा रखते हैं. ऐसे ही कहानीकार हैं शशि वर्मा, जिन्होंने अपने नए शो ‘भारत स्टार्टअप यात्रा’ के जरिए इंडियन इनोवेशन और एंटरप्रिन्योर की असली तस्वीर दुनिया के सामने लाने का बीड़ा उठाया है. शशि वर्मा ने एक बातचीत में कहा, ‘मैंने अभिनय से सीखा कैसे महसूस किया जाता है, लेकिन निर्देशन ने सिखाया कि कैसे असली दुनिया को पर्दे पर ईमानदारी से उतारा जाए.’ यह सीरीज उन्हीं सच्ची कहानियों की खोज है — जो गांवों की गलियों, छोटे कस्बों और अनदेखे इलाकों में पनप रही हैं और जो आने वाले भारत की नींव रख रही हैं.ये वो इनोवेटर्स हैं जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद, असीमित सोच के साथ समस्याओं का हल ढूंढा है.’

Yashoraj IT Solutions

शो ‘भारत स्टार्टअप यात्रा’ का एक और खास पक्ष है कि यह शहर और गांव के बीच की दूरी को केवल दिखाता नहीं, मिटाने की कोशिश करता है. यह एक पुल बनाता है — जहां गांव के हुनर और शहरी अवसर साथ आकर एक नए भारत की तस्वीर रखते हैं. इस सीरीज के कॉन्टेंट पर पूर्व पत्रकार निशात शम्सी ने काम किया है, जिनकी पत्रकारिता में गहराई और संवेदनशील नजरिया ने इस शो को एक ठोस दिशा दी है. वहीं, क्रिएटिव निर्देशन का जिम्मा निभाया है अभिनेता और लेखक चंदन आनन्द ने, जिनके क्रिएटिव नजरिये और एक्टिंग के अनुभव ने जर्नी को एक अनूठा रूप और दिया है.

शो से जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहे कलाकार
अभिनेता सनी हिंदुजा ने अपनी आवाज, संवेदनशीलता और अनुभव के जरिये सीरीज को एक अलग ही गहराई देते हैं. सनी न सिर्फ एक उम्दा कलाकार हैं, बल्कि एक जुझारू इंसान रहे हैं. इंदौर जैसे शहर से निकलकर उन्होंने मुंबई के फिल्मी सफर में जो कठिनाइयां देखीं, वही उन्हें आज इन कहानियों से जोड़ती हैं. सनी कहते हैं, ‘जब आप असली जिंदगी के हीरो से मिलते हैं, तो आपको समझ आता है कि असली एक्टिंग पर्दे पर नहीं, जिंदगी में होती है. ‘भारत स्टार्टअप यात्रा’ में मैं इन्हीं असली हीरोज की आवाज बन रहा हूं — और यही मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है.’

कहानियों को मिला ग्लोबल मंच
शो में ऋचा अनिरुद्ध की भागीदारी भी इसे मजबूत बनाती है. एक संवेदनशील पत्रकार और जानी मानी इंफ्लुएंसर के तौर पर उनकी मौजूदगी कहानियों को वह आत्मा देती है जिसे दर्शक सिर्फ देखते नहीं, महसूस भी कर सकेंगे. शो का निर्माण किया है अक्टूबर स्काई प्रोडक्शन हाउस ने, जिनकी पहचान जमीनी कहानियों को ग्लोबल मंच तक पहुंचाने में है. इसे डिजिटल इंडिया की नब्ज कहे जाने वाले Waves OTT पर रिलीज किया जा रहा है — ताकि हर वो युवा, हर वो ड्रीमर जो भारत के किसी भी कोने में बैठा है, इसे देख सके और खुद को इसमें पा सके.

सच्ची कहानियों को बयां करेगा शो
प्रसार भारती के सीईओ श्री गौरव द्विवेदी कहते हैं, ‘हमें भारत स्टार्टअप यात्रा का सपोर्ट करके खुशी हो रही है. यह सीरीज भारत के भविष्य को आकार देने वाले एंटरप्रिन्योरशिप के जज्बे को दर्शाती है. यह डॉक्यूमेंट्री प्रसार भारती की उस सोच के अनुरूप है जिसमें देश भर की बदलाव लाने वाली कहानियों को उजागर किया जाए. Waves OTT पर इसकी मौजूदगी यकीनन इसकी कहानियों को डिजिटल इंडिया के कोने-कोने तक पहुंचाएगी.’ शशि वर्मा इस वक्त फिल्मों की दिशा में भी काम कर रहे हैं, लेकिन उनके मुताबिक भारत स्टार्टअप यात्रा उनकी अब तक की सबसे आत्मीय और जिम्मेदारी भरा प्रोजेक्ट है. वे मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘यह सिर्फ एक सीरीज नहीं, एक एहसास है. यहां न कोई स्क्रिप्ट है, न कोई कैरेक्टर—बस असली लोग हैं और उनकी असली जद्दोजहद.’

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar