India-Pakistan Tension: जंग के हालात में कैसे रहें तैयार? ये 7 चीजें आएंगी काम
- May 8, 2025
- 0
भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से माहौल गरमा गया है। 7 मई को सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्डर के पास भारतीय फोर्सेस ने हाई
भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से माहौल गरमा गया है। 7 मई को सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्डर के पास भारतीय फोर्सेस ने हाई
अगर मोबाइल नेटवर्क डाउन हो जाए या इंटरनेट बंद कर दिया जाए, तो जानकारी का सबसे भरोसेमंद जरिया होता है रेडियो। आजकल मार्केट में छोटे और बैटरी से चलने वाले FM/AM रेडियोज मिलते हैं, जो सिग्नल मिलने पर सरकारी और लोकल अपडेट्स दे सकते हैं। कुछ मॉडल्स में सोलर चार्जिंग या हैंड क्रैंक चार्जर भी आता है।
अगर स्ट्राइक जैसी सिचुएशन में पावर कट हो जाए, तो आपका फोन ही आपकी दुनिया होता है। ऐसे में एक जोरदार बैटरी वाला पावर बैंक बहुत काम आता है। ये न सिर्फ फोन चार्ज करने में मदद करता है, बल्कि कुछ मॉडल्स से टॉर्च और छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स भी चल सकते हैं। यदि यह भी सोलर-पावर्ड, यानी सूरज की रोशनी से चार्ज होने वाला डिवाइस हो, तो आप इसे धूप में चार्ज भी कर सकते हैं।
सरकार की तरफ से पैनिक अलर्ट और एम्बर सायरन जैसी टेक्नोलॉजी अब मोबाइल अलर्ट्स के जरिए एक्टिव की जा रही है। ऐसे में आपके फोन में सरकारी अलर्ट सिस्टम ऑन रहना चाहिए और डिवाइस ऐसा होना चाहिए जो Android या iOS के लेटेस्ट वर्जन पर हो। पुराने फोन इन अलर्ट्स को सपोर्ट नहीं करते।
कम रोशनी या ब्लैकआउट की स्थिति में एक मजबूत सोलर टॉर्च बेहद जरूरी है। आजकल कुछ टॉर्च ऐसे भी आते हैं जिनमें इनबिल्ट सायरन होता है, जिससे जरूरत पड़ने पर आप किसी को इशारा भी कर सकते हैं। ये कॉम्पैक्ट होते हैं और बैकअप भी अच्छा देते हैं।
अगर स्ट्राइक या धमाके जैसी सिचुएशन हो तो गैस लीक या फायर का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में एक छोटा पोर्टेबल गैस सेंसर या स्मोक अलार्म आपकी जान बचा सकता है। ये डिवाइस 24×7 एक्टिव रहते हैं और थोड़ी भी लीकेज पर अलार्म बजा देते हैं।
एक छोटा सा बॉक्स जिसमें नाइफ, बॉटल ओपनर, स्क्रू ड्राइवर, वायर कटर, सीटी, फायर स्टार्टर जैसे कई टूल्स होते हैं। ऐसी किट खासतौर पर जंगल, पहाड़ या किसी भी टफ सिचुएशन में सर्वाइव करने के लिए डिजाइन की जाती है।
