12 बजते ही पाकिस्तान में बढ़ी हलचल, खाली हो रहे बॉर्डर से सटे गांव
- May 8, 2025
- 0
Last Updated:May 08, 2025, 00:48 IST Pakistan News: भारतीय सेना द्वारा एयर स्ट्राइक करने के बाद से पाकिस्तान को अब डर सता रहा है. पाक को डर है
Last Updated:May 08, 2025, 00:48 IST Pakistan News: भारतीय सेना द्वारा एयर स्ट्राइक करने के बाद से पाकिस्तान को अब डर सता रहा है. पाक को डर है
Last Updated:
पाकिस्तानी सेना (फाइल फोटो)
हाइलाइट्स
लाहौरः भारतीय सेना द्वारा एयर स्ट्राइक करने के बाद से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. इस बीच पाकिस्तान ने डर के कारण पंजाब प्रांत के कई इलाकों को खाली करा दिया है और लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने को कहा है. पाक सेना ने कसूर, बहावलनगर, सियालकोट, नरवाल से लोगों को जगह खाली करने का कहा है. इसके अलावा पंजाब प्रांत के कैंट इलाकों में ब्लैकआउट भी कर दिया गया है. इसके अलावा रावलपिंडी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. रावलपिंडी में अगले आदेश तक ब्लैक आउट कर दिया गया है. बता दें कि रावलपिंडी में ही सेना का हेडक्वार्टर है.
पाकिस्तान के मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ‘मरकज तैयबा’ वह स्थान है, जहां 2008 के मुंबई हमले में शामिल अजमल कसाब समेत अन्य आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिया गया था. सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. मरकज तैयबा उन नौ आतंकी शिविरों में से एक है, जिन पर बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों ने कार्रवाई की है. भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर का जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ये सैन्य हमले किए गए। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. हमले के कुछ घंटों बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ मीडिया को भारत के ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी. मिसरी द्वारा दिए गए प्रारंभिक वक्तव्य के बाद, दोनों अधिकारियों ने भारतीय सेना द्वारा निशाना बनाये गये स्थलों के बारे में जानकारी साझा की.
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें
