February 19, 2026
Trending

मैंने सोशल मीडिया पर देखा… भारत को घेरने चले ख्वाजा आसिफ ने कराई बेइज्जती

  • May 8, 2025
  • 0

Last Updated:May 08, 2025, 00:51 IST India Pakistan Tension: भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और POK में नौ आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की. जवाब में

मैंने सोशल मीडिया पर देखा… भारत को घेरने चले ख्वाजा आसिफ ने कराई बेइज्जती

Last Updated:

India Pakistan Tension: भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और POK में नौ आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की. जवाब में पाकिस्तान ने झूठे दावे किए, जिनमें भारतीय फाइटर जेट गिराने की बात थी. ख्वाजा आसिफ से…और पढ़ें

मैंने सोशल मीडिया पर देखा... भारत को घेरने चले ख्वाजा आसिफ ने कराई बेइज्जती

Yashoraj IT Solutions

ख्वाजा आसिफ.

हाइलाइट्स

  • भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया
  • ख्वाजा आसिफ ने भारतीय फाइटर जेट गिराने का झूठा दावा किया
  • सीएनएन पर सबूत मांगने पर ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया का हवाला दिया

इस्लामाबाद: भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है. बुधवार को तड़के भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई के बाद हमेशा की तरह पाकिस्तान ने अपनी इज्जत बचाने के लिए झूठ का सहारा लेना शुरू कर दिया. CNN पर इंटरव्यू में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत के हमलों में ‘महिलाओं और बच्चों’ सहित नागरिकों की जान गई. उन्होंने यहां तक झूठ बोला कि पाकिस्तान ने भारत के पांच वायुसेना विमानों को गिरा दिया. लेकिन जब सीएनएन के एक एंकर ने उनसे इस दावे का सबूत मांगा, तो आसिफ के पास कोई ठोस जवाब नहीं था.

उन्होंने एक ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर हर किसी को हंसी आ रही है. ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर वीडियो भरे पड़े हैं… न सिर्फ पाकिस्तान के, बल्कि भारत के भी.’ यह सच है कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की ओर से भारत की एयरफोर्स को नुकसान पहुंचाने का दावा किया जाता रहा, लेकिन उसके हर एक झूठे दावे की फैक्ट चेक के जरिए हवा निकलती रही. ख्वाजा आसिफ का बयान वही पुराना पाकिस्तानी ढोंग है, जिसमें वह बिना सबूत के हवा में तीर चलाता है.


source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar