February 21, 2026
Trending

ऑपरेशन सिंदूर से पूरी हुई हाजीपुर की महिलाओं की कसम, 15 दिन बाद लगाया सिंदूर

  • May 7, 2025
  • 0

Last Updated:May 07, 2025, 13:16 IST sindoor operation in hindi: पाकिस्तानी आतंकियों ने कुछ दिनों पहले भारत के कश्मीर में जिस तरह से 26 लोगों को मारकर दहशतगर्दी

ऑपरेशन सिंदूर से पूरी हुई हाजीपुर की महिलाओं की कसम, 15 दिन बाद लगाया सिंदूर

Last Updated:

sindoor operation in hindi: पाकिस्तानी आतंकियों ने कुछ दिनों पहले भारत के कश्मीर में जिस तरह से 26 लोगों को मारकर दहशतगर्दी की. इस घटना के बाद से ही देश के लोग पाक से इस हमले का बदला लेने की मांग उठाने लगे……..और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
महिलाओं

महिलाओं ने एक दूसरे को लगाया सिंदूर

वैशाली: 22 अप्रैल को जब पाकिस्तानी आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में 26 भारतीयों की हत्या कर दी तभी से पूरे देश में दुश्मन देश के खिलाफ आक्रोश है. इस आतंकी हमले ने कई महिलाओं की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया. इसके बाद से हाजीपुर की महिलाओं ने भी एक प्रण लिया कि जब तक भारतीय महिलाओं का सुहाग उजाड़ने वाले मौत की नींद नहीं सुला दिए जाते तब तक वह सिंदूर नही लगाएंगी. अब जैसे ही भारतीय सेना ने देर रात आतंकियों के ठिकाने पर ताबड़तोड़ हमला किया वैसे ही महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई.

पाकिस्तान पर किए गए भारतीय हमले के  बाद हाजीपुर के गांधी आश्रम में महिलाओं ने सात श्रृंगार कर एक दूसरे को सिंदूर लगाया और सिंदूर पर्व मनाया. महिलाओं ने बताया कि आज उनका बदला पूरा हो गया है और जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों का खात्मा किया उससे दिल को बहुत सुकून मिला है. महिलाओं ने कहा कि देश की सेना के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद के पात्र हैं.

एक दूसरे को सिंदूर लगाकर महिलाओं ने बताया कि सिंदूर महिलाओं के सुहाग का प्रतीक होता है और जिस तरह से आतंकियों ने महिलाओं के सामने ही उनके पतियों को मारा था और कहा था कि जाकर मोदी जी को बता दो तो मोदी जी ने भी ऑपरेशन सिंदूर से ही आतंकियों को जवाब दिया है. डॉक्टर अर्चना बताती हैं कि उन लोगों ने हमारे 26 लोगों को मारा हमनें उनके 90 से अधिक लोगों को मार गिराया. हम इस ऑपरेशन को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सेना को धन्यवाद देंगे.

मीरा बताती हैं कि जिस दिन हमारी बहन और माताओं का सिंदूर छीना था उसी दिन से हम लोग प्रण ले लिए थे कि जब तक बदला नही लेंगे तब तक हम लोग भी सिंदूर नही लगाएंगे. आज हम लोगों के लिए खुशी का दिन है.

homebihar

ऑपरेशन सिंदूर से पूरा हुआ हाजीपुर की महिलाओं की कसम, 15 दिन बाद लगाया सिंदूर

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar