February 21, 2026
Trending

इस गांव की मिट्टी उगल रही है बम, खुदाई में मिलते हैं रॉकेट, फौजी तक हैरान!

  • May 7, 2025
  • 0

Last Updated:May 07, 2025, 12:11 IST भारत ने पाकिस्तान के ऊपर आधी रात हमला कर कई आतंकियों को मार गिराया. इस बीच पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राजस्थान के

इस गांव की मिट्टी उगल रही है बम, खुदाई में मिलते हैं रॉकेट, फौजी तक हैरान!

Last Updated:

भारत ने पाकिस्तान के ऊपर आधी रात हमला कर कई आतंकियों को मार गिराया. इस बीच पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राजस्थान के कई गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस बीच राजस्थान का एक ऐसा गांव चर्चा में आ गया है, जहां की…और पढ़ें

इस गांव की मिट्टी उगल रही है बम, खुदाई में मिलते हैं रॉकेट, फौजी तक हैरान!

Yashoraj IT Solutions

जिंदा रॉकेट-बम मचाते रहते हैं तबाही (इमेज- फाइल फोटो)

भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी स्पॉट्स पर हमले की खबर ने देश में उत्साह का माहौल बना दिया है. आतंकियों को दिए गए मुंहतोड़ जवाब ने सभी को खुश कर दिया. इस हमले को पहलगाम हमले का बदला बताया जा रहा है. ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की पनाह में पल रहे कई आतंकियों को मार गिराया. इस बीच राजस्थान के ऐसे कई इलाके जो पाकिस्तान से सटे हुए हैं, वहां अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसी में से एक ऐसा गांव हैं, जहां के लोग आज से नहीं, बल्कि पिछले दस सालों से डरे-सहमे हुए हैं.

हम बात कर रहे हैं श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ की. यह इलाका पाकिस्तान बॉर्डर से सटा हुआ है. यहां वायुसेना और सैन्य छावनी मौजूद है. इसके अलावा बिरधवाल हेड पर सेना का आयुध डिपो भी है. इस इलाके की मिट्टी पिछले दस सालों से बम और रॉकेट उगल रही है. बता दें कि 2001 में यहां भीषण आग लगी थी. इसके बाद डिपो से आठ किलोमीटर के दायरे में कई बम और रॉकेट बिखर गए थे. ये आज भी खुदाई के दौरान निकलते रहते हैं. सबसे अधिक चिंता की बात ये है कि ये सभी बम और रॉकेट जिंदा हैं.

खेत-नहर उगलते हैं बम
2001 में हुए हादसे के बाद से अब तक इलाके से करीब अस्सी बम और रॉकेट मिल चुके हैं. आए दिन खुदाई के दौरान खेतों से या नहरों से ये जिंदा बम-रॉकेट बरामद किए जाते हैं. इससे यहां रहने वाले लोगों को खतरा महसूस होता रहता है. इन बमों और रॉकेट्स की वजह से कई बार हादसे भी हो चुके हैं. इसी साल जनवरी में इंदिरा गांधी नहर के आरडी 236 से भी एक बम मिलने से सनसनी मच गई थी.

जमीन में धंस गए बम
जब 2001 में आगजनी हुई थी तब डिपो में रखे कई बम और रॉकेट्स काफी दूर तक बिखर गए थे. ये सभी बिना फटे ही जमीन के नीचे धंस गए. सेना ने इन्हें ढूंढने के लिए सर्च अभियान भी चलाया था. इसमें कई बम और रॉकेट्स को बरामद कर लिया गया था. लेकिन ऐसे कई बम और रॉकेट्स रह गए थे, जो अब खुदाई में सामने आ रहे हैं. हर साल अलग-अलग जगह से इन्हें निकाला जा रहा है. रेत में भी कई बम धंस गए हैं. इसे लेकर सेना से लेकर ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है.

homerajasthan

इस गांव की मिट्टी उगल रही है बम, खुदाई में मिलते हैं रॉकेट, फौजी तक हैरान!

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar