शादी की रात दूल्हे ने कर दी ऐसी मांग… पीलीभीत में मच गया बवाल!
- May 7, 2025
- 0
Last Updated:May 07, 2025, 11:42 IST Pilibhit News : पीलीभीत में शादी के दौरान शराबी दूल्हे ने दहेज में 4 लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद शराबी
Last Updated:May 07, 2025, 11:42 IST Pilibhit News : पीलीभीत में शादी के दौरान शराबी दूल्हे ने दहेज में 4 लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद शराबी
Last Updated:
हाइलाइट्स
पीलीभीत. यूपी के पीलीभीत में एक बारात में बारातियों ने जमकर उत्पात मचाया. गौरतलब हैं कि शराबी दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के सामने कुछ डिमांड रखी, जिसे पूरा कराने के लिए शराबी बारातियों ने भी जमकर हंगामा काटा. पूरे मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में फेरे हुए. लेकिन शादी पूरी होने के बाद एक बार फिर से दूल्हे ने दुल्हन के पिता को धमका दिया है.
दरअसल, पूरा मामला पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाजीपुर कुंडा गांव का बताया जा रहा है. गांव में शाहजहाँपुर ज़िले से आयी बारात में शामिल लोगों ने जमकर उत्पात काटा. जानकारी के मुताबिक शराबी दूल्हा ने दुल्हन के पिता से दहेज के नाम पर नगद 4 लाख रुपया की मांग की, गौरतलब है कि दहेज़ के नाम पर दूल्हे ने जमकर हंगामा किया जिसमें बरातियों अभी उसका जमकर साथ दिया.
दुल्हन के पिता को दी गोली मारने की धमकी
देखते ही देखते हैं विवाद बढ़ता गया और नौबत मारपीट पर आ गई. जब हंगामे की जानकारी बरखेड़ा पुलिस को लगी तो पुलिस ने बरातियों को समझा बुझाकर शादी की रस्में पूरी कराई. विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस की मौजूदगी में शादी के फेरे लिए गए. लेकिन शादी पूरी होते ही दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष को धमकाना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं है दूल्हे के रिश्तेदार ने दुल्हन के पिता को गोली मारने की धमकी भी दे डाली. पूरे मामले पर अधिक जानकारी देते हुए बरखेड़ा थाना प्रभारी प्रदीप बिश्नोई ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. जांच कर आवश्यक कारवाई की जाएगी.
