इस्लामाबाद के सारे स्कूल और कॉलेज बंद… राजस्थान में लोगों ने मनाया जश्न
- May 7, 2025
- 0
India Operation Sindoor LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के साथ भारत की सेना ने बॉर्डर पर भी खेला कर दिया है. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के साथ ही बॉर्डर पर 13वें
India Operation Sindoor LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के साथ भारत की सेना ने बॉर्डर पर भी खेला कर दिया है. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के साथ ही बॉर्डर पर 13वें
India Operation Sindoor LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के साथ भारत की सेना ने बॉर्डर पर भी खेला कर दिया है. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के साथ ही बॉर्डर पर 13वें दिन भी पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की. मगर, भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया हैय
पहलगाम हमले का बदला लेने में यूं हीं 14 दिन नहीं लगे. दिल्ली में दिन रात तैयारी चल रही थी कि किन जगहों पर हमला करना है. दरअसल, भारत आतंकियों के नर्क भेजने की तैयारी कर रहा था. आज के हमले से कम से कम यही पता चलता है. भारत ने जिन जगहों को तबाह किया था, वह हाफिज सईद और मसूद अजहर के मदरसे थे. यहां पर ही छोटे बालकों का ब्रेन वॉश करके आतंकी बनाया जाता था.
ऑपरेशन सिंदूर का डंका बज चुका है. पूरे देश में सेना को वाहवाही मिल रही है. शुभम द्विवेदी की पत्नी का सवेरे-सवेरे बयान आया है. उनकी पत्नी ने कहा, ‘मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं. मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था. जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को कायम रखा है. यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है. मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी.’
आधी रात को जब पूरा पाकिस्तान नींद में था, तब भारत की सेना पहलगाम हमले की इंतकाम के लिए कमर कस चुकी थी. अचानक से पीओके पर अफरा तफरी मच गई थी. जी हां… भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू हो चुका था.
भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला ले लिया है. आधी रात के बाद, जब आतंकवादी चैन की नींद सो रहे, भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया. जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम हमलों के जवाब में की गई, जिसमें 26 नागरिकों की मौत हो गई थी.
भारतीय सेना ने रात 1.44 बजे जारी किए गए एक बयान में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सैन्य हमले किए गए. जिसमें आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसमें पीओके और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैड को टारगेट कर हमला किया, जिसमें 70 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है.
भारत ने पाकिस्तान और पीओके में उन ठिकानों पर हमला किया, जहां से आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें गाइड किया जा रहा था. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत रातभर चले सटीक हमलों में कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें लश्कर के 3 और जैश के 4 लॉन्चिंग पैड भी हैं.
India Attack on Pakistan: भारत ने पहलगाम का बदला ले लिया है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया. सूत्रों के अनुसार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुना है. भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इधर, सेना की कार्रवाई के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘ हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है. #ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या का भारत का जवाब है. मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है. भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.’
Operation Sindoor Live: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में स्थिति का जायजा लिया. उपराज्यपाल ने कहा, ‘मैं स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा हूं और सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. मैंने डीसी को संवेदनशील क्षेत्रों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और भोजन, आवास, Medical और परिवहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. हम हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.’
India Attack on Pakistan: चीन ने भारत की सैन्य कार्रवाई पर खेद जताया है. हम मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हैं. भारत और पाकिस्तान हमेशा एक दूसरे के पड़ोसी हैं और रहेंगे. वे दोनों चीन के भी पड़ोसी हैं. चीन सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है. हम दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में काम करने, शांत रहने, संयम बरतने और ऐसी कार्रवाई करने से बचने का आग्रह करते हैं जो स्थिति को और जटिल बना सकती है.
Operation Sindoor Live: हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) की महमूना जोया सेंटर को भारतीय सेना ने तबाह कर दिया. यह पाकिस्तान के पंजाब के सियालकोट जिले में हेड मारला इलाके में कोटली भुट्टा सरकारी अस्पताल के पास स्थित है. इसे छिपाने के लिए पाक आईएसआई ने इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी के साथ सरकारी भवनों में इसे सेंटर खोलने की सुविधाएं दी हैं. उधऱ, सैयदना बिलाल मस्जिद पीओजेके में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य केंद्र है. यह मुजफ्फराबाद के लाल किले के सामने स्थित है. इस सुविधा का उपयोग जम्मू-कश्मीर में लॉन्च होने से पहले जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के लिए एक आने-जाने के शिविर के रूप में किया जाता है. किसी भी समय इस सुविधा में 50-100 कैडर रहते हैं.
India Attack on Pakistan: मरकज सुभान अल्लाह, जैश-ए-मोहम्मद बहावलपुर, पंजाब, पाकिस्तान- यह मरकज जैश-ए-मोहम्मद के परिचालन मुख्यालय के रूप में कार्य करता है. 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा हमले सहित आतंकवादी योजनाओं से जुड़ा है। पुलवामा हमले के अपराधियों को इस शिविर में प्रशिक्षित किया गया था. मरकज़ तैयबा लश्कर-ए-तैयबा का ‘अल्मा माटर’ और सबसे महत्वपूर्ण प्रशिक्षण केंद्र है, जो नांगल साहदान, मुरीदके, शेखपुरा, पंजाब, पाकिस्तान में स्थित है.
Operation Sindoor Live: रक्षा विशेषज्ञ और पूर्व ब्रिगेडियर गोविंद सिसोदिया , जिन्होंने 26/11 मुंबई हमलों के बाद एनएसजी ऑपरेशन की कमान संभाली थी. उन्होंने कहा कि, ‘हवाई हमला अपेक्षित था क्योंकि भारत ने दुनिया और पाकिस्तान को बता दिया था कि हम जोरदार तरीके से जवाब देंगे. हमने नागरिक इलाकों को निशाना नहीं बनाया, इसलिए अगर पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करता है तो यह उसकी मूर्खता होगी. पाकिस्तान के लिए अच्छा होगा कि वह 26/11 हमलों के आरोपियों और अन्य आतंकवादियों को वापस भेज दे, अन्यथा पाकिस्तान का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा.’
India Attack on Pakistan: हर्षल लेले ने कहा कि हमें खुशी है कि आज हमे थोड़ा तो इंसाफ मिला. पर यह (पाकिस्तानी) लोग सुधरने वाले नहीं है. अगर हमें यह सब पूरी तरह से खत्म करना है. ऐसे सर्जिकल स्ट्राइक कंटिन्यू होने चाहिए. पहले भी हमने स्ट्राइक किया है, पर वो नहीं सुधरे. जिस तरीके से आतंकियों ने मेरे पिता और मेरे रिश्तेदारों को मारा है, ऐसी ही मौत मैं उनको देखना चाहता हूं. ऑपरेशन सिंदूर एक दम सही नाम दिया है. क्योंकि आतंकियों ने हिन्दू पूछ कर हमें मारा था और हमारे हिन्दू धर्म में जिस तरह से अगर किसी का पति मारता है तो पत्नी को सिंदूर हटाना पड़ता है. यह एक सिंबॉलिक नाम है ऑपरेशन सिंदूर..हम खुश है..
Operation Sindoor Live: भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए हमलों के बाद मुरीदके में इमारत क्षतिग्रस्त हो गई. बता दें कि पाकिस्तान के लाहौर से लगभग 30 किलोमीटर दूर मुरीदके में भारतीय हमलों के बाद सरकारी हॉस्पिटल और कॉलेज का परिसर की क्षतिग्रस्त हो गया. इमारत के बाहर एम्बुलेंस देखी जा सकती हैं.
India Attack on Pakistan: पाकिस्तानी ने पुंछ में संयुक्त राष्ट्र फील्ड स्टेशन के गेट के ठीक बाहर भी हमले की नाकाम कोशिश की. पाकिस्तान की ओर से जो हमला किया वो सेना के फील्ड स्टेशन के बाहर गिरा था. ये हमला संयुक्त राष्ट्र की संपत्तियों को भी निशाना बनाने की कोशिश थी. मगर सेना की तत्परता से उनकी साजिश नाकाम हो गई.
Operation Sindoor Live: इधर भारत पाकिस्तान में घुस कर हमला कर रहा था, उधर उसकी सेना ने बॉर्डर पर गोलीबारी कर भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश किया. मगर जैसे ही भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई मिलिट्री पोस्ट तबाह हो गए. दरअसल, पुंछ, राजौरी और कुपवाड़ा में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई थी. मगर भारत ने कार्रवाई में पाकिस्तान की सैन्य चौकियों को तबाह कर दिया.
India Attack on Pakistan: हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है. आतंकवाद के खिलाफ़ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं. भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं—आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट हैं. जय हिंद, जय भारत.
Operation Sindoor Live: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि 1400 साल के आतंक का सर्वनाश नरेंद्र मोदी के हाथों से होगा. POK के मंदिरों के खंडहरों को पुनः हर हर महादेव का जयघोष सुनाई देगा. युद्ध काल में सबको सैनिक बनना होगा. पीएम मोदी के पीछे मजबूती से खड़े होने को तैयार रहो. डॉक्टर, नर्स, पुलिस, निगम कर्मचारी, सामान्य नागरिक सबको योद्धा की तरह कर्तव्यों का पालन करना होगा. भव्य विजय का वरण करने की तैयारी करो.
India Attack on Pakistan: कांग्रेस का एक्स पर लिखा- पाकिस्तान और पीओके में आतंकवाद के सभी स्रोतों को खत्म करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता हमेशा अटल और सर्वोच्च राष्ट्रीय हित में होनी चाहिए. यह एकता और एकजुटता का समय है. 22 अप्रैल की रात से ही, कांग्रेस स्पष्ट रूप से कह रही है कि पहलगाम आतंकी हमले के प्रति राष्ट्र की प्रतिक्रिया में सरकार को हमारा पूरा समर्थन मिलेगा. कांग्रेस हमारे सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़ी है.
भारत ने पाकिस्तान के 9 इलाकों में 24 मिसाइल दागे. इस हमले में 70 से अधिक आतंकवादी मारे गए, साथ ही साथ आतंकवादियों के ठिकाने तबाह हुए. चलिए जानते हैं कि आधी रात को पाकिस्तान में कहां-खलबली मची. पूरी खबर यहां पढ़ें-
ऑपरेशन सिंदूर LIVE: भारत ने कैसे पाकिस्तान में आतंकियों की बिछाईं लाशें, आधी रात को कहां-कहां मची खलबली, जानिए हर अपडेट
Operation Sindoor Live: मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूँ। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द! #OperationSindoor
India Attack on Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर पर ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा, ‘…आज भारत ने अपनी ताकत दिखाई है. मैं सभी सैन्यकर्मियों को सलाम करता हूं. सरकार का भी शुक्रिया अदा करता हूं. मैं प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करता हूं क्योंकि उन्होंने देश के लोगों की भावनाओं को समझा. पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. हम आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे. सिंदूर का हमारी संस्कृति में एक विशेष स्थान है क्योंकि इसे विवाहित महिलाएं लगाती हैं, लेकिन पहलगाम में, कई महिलाएं इसे खो चुकी हैं. आज हमने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इसका बदला लिया है.’
Operation Sindoor Live: ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना के अध्यक्षों से बात की. साथ ही हमले के बात देश के नेताओं ने एक्स पर सेना को बधाई दिया. Rajnath Singh ने लिखा- ‘भारत माता की जय!’ Vishnu Deo Sai ने लिखा- ‘हर हर महादेव, वंदे मातरम्.’ Pushkar Singh Dhami- “शौर्यं तेजः संयमश्च, यत्र भारतसैनिका:, विजयं तेषु नित्यं स्यात्, जयतु भारतमाता॥ जहाँ भारत की सेना है, वहाँ शौर्य, तेज और अनुशासन है। उन्हें सदा विजय प्राप्त हो — भारत माता की जय….”
India Attack on Pakistan: आधी रात को भारत ने पाकिस्तानी इलाकों में जब हमला किया था, तब आतंक के आकाओं में भगदड़ मच चुकी थी. सूत्रों मिले ताजा जानकारी के अनुसार, भारत की स्ट्राइक के समय इलाकों में 500-600 आतंकी मौजूद थे. अभी तक इस हमले में 70 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर आ रही है.
Operation Sindoor Live: #PahalgamTerroristAttack में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी का सवेरे-सवेरे बयान आया है. उनकी पत्नी ने कहा, ‘मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं. मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था. जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को कायम रखा है. यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है. मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी.’
India Attack on Pakistan: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की सटीक हमला के लिए लोइटरिंग म्यूनिशन हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया था. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी शिविरों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया था. सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को इसकी पुष्टि की है. हमलों के निर्देशांक खुफिया एजेंसियों द्वारा प्रदान किए गए थे और हमले पूरी तरह से भारतीय धरती से किए गए थे. लोइटरिंग म्यूनिशन एक प्रकार का सटीक हथियार है, जो लक्ष्य क्षेत्र के ऊपर मंडराता है और लक्ष्य का पता लगाता है और हमला करता है. अक्सर खुद कंट्रोल करके या इंसान से कंट्रोल से अटैक किया जाता है.
Operation Sindoor Live: भारत ने पाकिस्तान पर ये हमला प्रायोजित आतंकवाद को हमेशा के लिए खत्म करने के इरादे से किया गया है, पाकिस्तान ने कभी भी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे वैश्विक रूप से प्रतिबंधित संगठनों के इन आतंकी कारखानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की. भारत ने भारतीय धरती से आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया. इस ऑपरेशन में सेना, वायु सेना और नौसेना सभी इस ऑपरेशन का हिस्सा थे.
