नई दिल्लीः भारतीय सेना ने पीओके और पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दी. इस एयर स्ट्राइक में अभी तक 70 आतंकियों के मरने की खबर आ रही है. भारतीय वायु सेना ने लड़ाकू विमान राफेल से एयर स्ट्राइक किया. सेना ने आतंकी ठिकानों पर स्कैल्प मिसाइल गिराया है. सेना की इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है.
क्या होती है स्कैल्प मिसाइल?
बता दें कि SCALP मिसाइल फ्रांस और यूके द्वारा बनाया गया एक मिसाइल है, जो एक लंबी दूरी से हवा से लॉन्च की जाने वाली क्रूज मिसाइल है. इस मिसाइल का पूरा नाम स्ट्राइक एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल है. इस मिसाइल को यूके में स्टॉर्म शैडो तो फ्रांस में SCALP-EG के नाम से जाना जाता है. बता दें कि इस मिसाइल को एक सेफ डिस्टेंस से एयरबेल और बंकर जैसे टार्गेट पर बिल्कुल सटीक हमला करने के लिए बनाया गया है.
इन ठिकानों पर सेना ने की एयर स्ट्राइक
1. बहावलपुर (02): जैश ए मोहम्मद का हेडक्वार्टर
2. मुरीदके: लश्कर ए तैयबा का हेडक्वार्टर
3. मुजफ्फराबाद: हिजबुल मुजाहिद्दीन का अड्डा
4. कोटली: टेरर कैंप
5. गुलपुर: टेरर लॉन्च पैड
6. भिंबर: टेरर लॉन्च पैड
7. चक अमरू: टेरर लॉन्च पैड
8. सियालकोट: आतंकी कैंप
सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व एनएसए अजीत डोभाल कर रहे थे. अजीत डोभाल ऑपरेशन सिंदूर के पल-पल का अपडेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे रहे थे. ऑपरेशन सिंदूर को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला बताया जा रहा है.