March 19, 2026
Trending

4 दिन के हथियार और भारत दे रहे धमकी, आसिफ बोले- कभी भी शुरू हो सकती है जंग

  • May 7, 2025
  • 0

Last Updated:May 07, 2025, 00:00 IST Khawaja Asif on Indus Water Treaty: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर सिंधु जल समझौते को लेकर बड़ा बयान

4 दिन के हथियार और भारत दे रहे धमकी, आसिफ बोले- कभी भी शुरू हो सकती है जंग

Last Updated:

Khawaja Asif on Indus Water Treaty: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर सिंधु जल समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्‍होंने कहा अगर अगर भारत ने पानी रोका तो पाकिस्‍तान आर्मी हर उस ढांचे को तोड़ देगी,…और पढ़ें

4 दिन के हथियार और भारत दे रहे धमकी, आसिफ बोले- कभी भी शुरू हो सकती है जंग

Yashoraj IT Solutions

ख्‍वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ जहर उगला. (News18)

हाइलाइट्स

  • ख्वाजा आसिफ ने भारत पर सिंधु जल समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया.
  • आसिफ ने कहा, पानी रोका तो पाकिस्तानी आर्मी डैम तोड़ देगी.
  • पाकिस्तान के पास सिर्फ 4 दिन युद्ध लड़ने का गोला-बारूद है.

Khawaja Asif on Indus Water Treaty: लगता है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को रोज सुबह उठकर भारत को दस-दस बार कोसने की आदत सी लग गई है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब आसिफ भारत के खिलाफ जहर ना उगलते हों. आज उन्‍होंने जियो न्‍यूज के साथ बातचीत के दौरान कहा कि अगर भारत ने सिंधु जल समझौते को तोड़ते हुए पाकिस्‍तान के पाने को रोकने का प्रयास किया तो हर उस ढांचे को तोड़ दिया जाएगा, जिसे पानी का प्रवाह बदलने के लिए बनाया जाएगा. ख्‍वाजा आसिफ को लगता है कि वो ऐसा कहेंगे और पाकिस्‍तान आर्मी सच में वैसा कर भी पाएगी. भारत के आगे अभी से कांपती दिख रही आसिम मुनीर की आर्मी के पास चार दिन युद्ध लड़ने के हथियार नहीं हैं और वो भारत को धमकाने चले हैं.

इंडियन आर्मी 5 मिनट में तोड़ देगी अकड़
भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच युद्ध की आशंका जताते हुए ख्‍वाजा आसिफ ने जियो न्यूज के कार्यक्रम ‘आज शाहजेब खानजादा के साथ’ में दावा किया कि भारत की ओर से बड़ी आक्रामकता दिखाने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच कभी भी युद्ध छिड़ सकता है. उन्होंने भारत पर पाकिस्तान की जमीन हड़पने की रणनीति बनाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर पानी रोकने के लिए कोई ढांचा बनाया, तो पाकिस्तान उसे तबाह कर देगा. आसिफ ने कहा कि अगर भारत ने हमारा पानी रोका तो वे खुद उसी में डूब जाएंगे. आसिफ जिस तरह अकड़ दिखा रहे हैं, उसे तोड़ने में भारतीय आर्मी को पांच मिनट का वक्‍त नहीं लगेगा. अगर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू जहाज पाकिस्‍तान की सीमा में घुसे तो आसिफ सबसे पहले अपने परिवार के साथ बिल में छुप जाएंगे.

पाकिस्‍तान के पास सिर्फ 4 दिन युद्ध लड़ने का गोला-बारूद
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि पाकिस्‍तान के पास महज चार दिन युद्ध लड़ने के गोला बारूद ही मौजूद हैं. ऐसे में ख्‍वाजा आसिफ भारत पर हमला करने की धमकी दे रहे हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहले ही भारत सिंधु जल समझौते को सस्‍पेंड चुका है. हाल ही में भारत ने झेलम नदी के पानी को डैम की मदद से रोक भी दिया था, जिसे बाद में फिर बहाल कर दिया गया. अगर भारत ने पाकिस्‍तान की ओर जाने वाले पानी को सच में रोक दिया तो पड़ोसी देश के प्‍यासे मरने की नौबत आ जाएगी. आसिफ ने दावा किया कि आज की आईएसआई हेडक्‍वार्टर में ब्रीफिंग के दौरान उन्‍हें भारत की आक्रामकता की जानकारी दी गई. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाएगा. आसिफ की धमकी उनकी बौखलाहट और भारत के कड़े रुख से उपजे डर को दर्शाती है.

homeworld

4 दिन के हथियार और भारत दे रहे धमकी, आसिफ बोले- कभी भी शुरू हो सकती है जंग

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar