February 21, 2026
Trending

रोमांचक मुकाबले में जीता गुजरात, मुंबई को आखिरी बॉल पर दी मात

  • May 7, 2025
  • 0

Mumbai Indians vs Gujarat Titans live score  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ. शुभमन गिल ने

रोमांचक मुकाबले में जीता गुजरात, मुंबई को आखिरी बॉल पर दी मात

Mumbai Indians vs Gujarat Titans live score  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर इस अहम मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. गुजरात ने प्लेइंग इलेवन में इस मैच के लिए एक बदलाव किया है. वाशिंगटन सुंदर की जगह अरशद खान को मौका मिला है. घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात ने मुंबई को 8 विकेट पर 155 रन पर रोक दिया. बारिश की वजह से गुजरात के सामने 19 ओवर में 147 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया. लकवर्थ लुईस नियम के आधार पर आखिरी बॉल पर 7 विकेट गंवाकर टीम ने जीत हासिल किया.

Yashoraj IT Solutions

बारिश की वजह जब मैच 14वें ओवर मैच रोका गया तो गुजरात ने 2 विकेट पर 107 रन बनाए थे. 18वें ओवर में एक बार फिर बारिश की वजह से मैच को रोका गया है. गुजरात को जीत के लिए 12 बॉल पर 24 रन की जरूरत है.

गुजरात की पारी 

मुंबई इंडियंस से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम को ट्रेंट बोल्ट ने अपने पहले ओवर में झटका दिया. इन फॉर्म बल्लेबाज साई सुदर्शन 5 रन पर अपना कैच विकेट के पीछे देकर चलते बने. बारिश की आशंका के बीच खेले जा रहे मैच में 5 ओवर का खेल तो पूरा हो गया. अब अगर मैच रोका गया तो भी अंक नहीं बांटे जाएंगे. जोस बटलर ने स्कोर को कप्तान गिल के साथ मिलकर 78 रन तक पहुंचाया. कनक्शन के तौर पर उतरे अश्विनी कुमार ने बटलर को विकेट के पीछे 30 रन पर कैच करवा बड़ा विकेट झटका.

बारिश की वजह से 14वें ओवर के बाद कुछ देर के लिए मैच को रोकना पड़ा. जसप्रीत बुमराह ने मैच शुरू होने के बाद पहले ही ओवर में 43 रन पर बल्लेबाजी कर रहे गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आकर शेरफेन रदरफोर्ड को 28 रन पर lbw कर वापस भेजा. अपने आखिरी ओवर में बुमराह ने शाहरुख खान को क्लीन बोल्ड कर मैच को पूरी तरह से खोल दिया. अश्विनी कुमार ने आकर राशिद खान को यॉर्कर से चौंकाया और lbw होकर उनको वापस लौटना पड़ा.

मुंबई की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

मोहम्मद सिराज ने मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरे ही बॉल में झटका दिया. रयान रिकेल्टन को 2 रन पर साई सुदर्शन के हाथों कैच करवाया. पहला विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे विल जैक्स ने सिराज को एक ओवर में 15 रन कूट कर उनको मिली सफलता का खुमार उतार दिया. अपने दूसरे ओवर में एक छक्का और 2 चौका सिराज को पड़ा. आज के मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए अरशद ने रोहित शर्मा को महज 7 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच करवा वापसी का टिकट थमाया. 29 बॉल पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से जैक्स ने फिफ्टी पूरी की.

साई किशोर ने 24 बॉल पर 5 चौके लगाकर 35 रन बनाकर खेल रहे सूर्यकुमार यादव को शाहरुख खान की जगह कैच करवा टीम को बड़ी सफलता दिलाई. इसके तुरंत बाद फिफ्टी जमाने वाले विल जैक्स को राशिद खान ने बाउंड्री पर 53  रन के स्कोर पर साई किशोर के हाथों कैच करवाया. इसके बाद टीम ने कप्तान हार्दिक पंड्या का विकेट गंवाया और फिर तिलक वर्मा भी आउट होकर चलते बने. जल्दी जल्दी चार विकेट गिरने से मुंबई के बड़े स्कोर की उम्मीदों को झटका लगा.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।


source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar