Pahalgam Attack Updates: पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटक बिना किसी गलती के बेवजह मारे गए. लेकिन आयरलैंड का एक अखबार ऐसा भी है जो इस हमले को अपने संपादकीय लेख में कहीं ना कहीं जायज ठहराता नजर आया. अखबार ने पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित इस आतंकी हमले की निंदा करने की जगह भारत पर ही पाकिस्तान के साथ बॉर्डर पर टेंशन बढ़ाने का दोष मढ़ दिया. ऐसे में आयरलैंड में भारत के राजदूत अखिलेश मिश्रा ने इस अखबार को सोशल मीडिया हैंडल पर डाले पोस्ट के माध्यम से सबक सिखाया.अ पने एक्स पोस्ट में उन्होंने द आयरिश टाइम्स के संपादकीय की जमकर निंदा की.
अखिलेश मिश्रा ने द आयरिश टाइम्स के संपादकीय को दुर्भावना से लिखा गया लेख करार दिया और कहा कि यह अखबार आतंकवाद की निंदा करने और मासूम पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय आतंकियों और उनके प्रायोजकों को कवर फायर देता दिख रहा है. अखबर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर युद्ध भड़काने का संगीर आरोप लगाया है. राजदूत ने कहा कि भारत के रुख काे साफ करते हुए इसपर कड़ी आपत्ति दर्ज की. मिश्रा ने एक्स पर लिखा कि यह आश्चर्य की बात है कि एक प्रतिष्ठित अखबार आतंकी हमदर्दी को बढ़ावा दे रहा है. अपने पोस्ट के साथ उन्होंने दो पेज का एक लेटर पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने अखबार के लेख के हर पहलु पर विस्तान से जवाब दिया.